लाइव न्यूज़ :

कैलाश यात्रा में श्रद्धालुओं ने ली राहुल गांधी के संग सेल्फी, कांग्रेस अध्यक्ष ने वीडियो शेयर कर कहा- शिव ही ब्रह्मांड हैं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 7, 2018 15:12 IST

कांग्रेस अध्यक्ष 31 अगस्त को भारत से कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर रवाना हुए थे। राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा 12 दिन की हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 7 सितंबर: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों कैलाश मानसरोवर यात्रा पर हैं। वह जब ये यात्रा पर गए हैं सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपनी इस यात्रा के दौरान की ट्वीट करते फोटो भी पोस्ट की हैं।  पहाड़ और झील की फोटो पोस्ट करने के बाद अब उन्होंने अपनी खुद की फोटो शेयर की है।

आज (शुक्रवार)  राहुल  की एक फोटो यात्रा के दौरान की सामने आई हैं। इस फोटो में वह टोपी, चश्मा, जींस, जैकेट पहने दिख रहे हैं। राहुल के साथ एक शख्स और भी है, जो यात्री बताया जा रहा है। राहुल की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर लेखक साध्वी खोसला ने साझा की। इस तस्वीर के सामने आने के बाद राहुल गांधी ने खुद एक वीडियो साझा की।

राहुल ने आज एक वीडियो भी फिर से पोस्ट किया है, जो यात्रा के नजारों से भरा है। इस वीडियो को ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है कि शिव ही ब्राह्मड हैं।

इस वीडियो में राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर यात्रा पर अपने कैंप में दिख रहे हैं साथ ही उनके साथ यहां कई अन्य श्रद्धालुओं के साथ खड़े हैं। इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट करके लिखा था कि एक इंसान तब ही कैलाश जाता है, जब उसे बुलावा आता है, मैं काफी खुश हूं कि मुझे ये मौका मिला है, जो भी मैं यहां देखूंगा वह आपके साथ साझा करने की कोशिश करूंगा। #KailashYatra। 

राहुल ने ट्वीट के साथ मानसरोवर के पास मौजूद झील की तस्वीर साझा की था। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है किमानसरोवर झील का पानी काफी शांत है, वह सिर्फ प्रदान करते हैं फिर भी कुछ नहीं खोते हैं, कोई भी यहां से पानी पी सकता है। यहां पर किसी तरह की नफरत नहीं है, यही कारण है कि हम इस पानी की पूजा करते हैं।

राहुल गांधी, 31 अगस्त को कैलाश यात्रा पर हैं। राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा 12 दिन की है। इसी बीच अफवाह उड़ी कि राहुल ने यात्रा के दौरान ही नॉनवेज खाया था लेकिन कांग्रेस ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील