लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के सवाल पर बोले राहुल गांधी- चुनाव होने पर हो जाएगा स्पष्ट, इंतजार करिए

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 9, 2022 15:00 IST

राहुल गांधी ने को पार्टी की अगुवाई करने के बारे में कहा कि जब चुनाव होंगे तो यह साफ हो जाएगा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष बनूंगा या नहीं, इसलिए कृपया तब तक इंतजार करिए।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने राहुल गांधी समेत 119 नेताओं को "भारत यात्री" नाम दिया है जो कन्याकुमारी से पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे।ये लोग कुल 3,570 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव होने पर स्पष्ट हो जाएगा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष बनूंगा या नहीं, तब तक इंतजार करिए।

कन्याकुमारी (तमिलनाडु): पार्टी की अगुवाई करने के बारे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष बनूंगा या नहीं, इसलिए कृपया तब तक इंतजार करिए। कन्याकुमारी में मीडिया से बातचीत करते हुए गांधी ने कहा कि पदयात्रा यह समझने की कोशिश है कि जमीनी स्तर पर क्या हो रहा है और साथ ही यह भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई की कोशिश है।

राहुल गांधी ने इस बात से इनकार किया कि यात्रा कांग्रेस पार्टी को बचाने के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए यात्रा लोगों से जुड़ने के बारे में है और कहा कि भाजपा और आरएसएस राय रखने के लिए स्वतंत्र हैं। गांधी ने ये भी कहा कि सभी संस्थाएं अब भाजपा के नियंत्रण में हैं और विपक्ष पर दबाव बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही हैं। लड़ाई अब राजनीतिक दलों के बीच नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि सच कहूं तो दो हजार वर्षों से दो अलग-अलग दृष्टिकोणों के बीच लड़ाई चल रही है और यह जारी रहेगी। भारत के दो अलग-अलग दृष्टिकोण हैं, एक दृष्टि कठोर और नियंत्रित है, जबकि दूसरी बहुवचन और खुले विचारों वाली है। लड़ाई जारी रहेगी। राहुल गांधी ने कहा कि यह यात्रा उन्हें अगले 2 से 3 महीनों में अपने बारे में और "इस खूबसूरत देश" के बारे में कुछ समझने में मदद करेगी। 

राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कोई संदेश देने के सवाल पर कहा, "मेरे पास कोई संदेश नहीं है।" राहुल ने कांग्रेस अध्यक्ष बनने के अनुरोध संबंधी सवाल पर कहा, "मैंने निर्णय ले लिया है, मैं बहुत स्पष्ट हूं, जब पार्टी के चुनाव होंगे तब जवाब दूंगा। अगर मैं कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ता हूं तो आप मुझसे सवाल पूछ सकते हैं और तब मैं जवाब दूंगा कि मैंने चुनाव क्यों नहीं लड़ा।"

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार