लाइव न्यूज़ :

जनता से जो संबंध टूटा है उसे मजबूत करने के लिए हमें कड़ी मेहनत करनी होगी, इसके लिए कोई शॉर्टकट नहीं, चिंतन शिविर में बोले राहुल गांधी

By रुस्तम राणा | Updated: May 15, 2022 16:14 IST

राहुल गांधी ने कहा, जनता के साथ जो रिश्ता कांग्रेस का था उसे फिर से मजबूत करेगी। ये शॉर्टकट से नहीं होने वाला है और ये काम पसीना बहाकर ही किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी की आगामी रणनीति को लेकर कहा- अक्टूबर से जनता के बीच जाएगी कांग्रेसराहुल गांधी ने कहा- मेरी लड़ाई आरएसएस और बीजेपी की विचारधारा से हैउन्होंने केंद्र पर युवाओं का भविष्य नष्ट करने का लगाया आरोप

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर में चल रहे कांग्रेस के नव संकल्प चिंतन शिविर के आखिरी दिन राहुल गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि हमें लोगों के साथ अपने संबधों को मजबूत करना होगा। यह स्वीकार करना होगा कि यह टूट गया था। इसके लिए कोई शॉर्टकट नहीं है। हमें कड़ी मेहनत करनी होगी।

अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा, हमें बिना सोचे जनता के बीच जाकर बैठ जाना चाहिए जो उनकी समस्या है उसे समझना चाहिए, हमारा जनता के साथ जो कनेक्शन था उस कनेक्शन को फिर से बनाना पड़ेगा। जनता जानती है कि कांग्रेस पार्टी ही देश को आगे ले जा सकती है। 

अपनी पार्टी की आगामी रणनीति को बताते हुए उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि अक्टूबर महीने में पूरी कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जाएगी और यात्रा करेगी। जनता के साथ जो रिश्ता कांग्रेस का था उसे फिर से पूरा करेगी। ये शॉर्टकट से नहीं होने वाला है और ये काम पसीना बहाकर ही किया जा सकता है।

इस दौरान उन्होंने केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर भी हमला बोला। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, सरकार ने हिंदुस्तान के युवाओं के भविष्य को नष्ट कर दिया है। एक तरफ बेरोजगारी दूसरी तरफ महंगाई, यूक्रेन में युद्ध हुआ है आने वाले समय में मुद्रा स्फ़ीति पर इसका असर पड़ेगा।

इस दौरान उन्होंने कहा, मेरी लड़ाई आरएसएस और बीजेपी की विचारधारा से है, जो हिंसा और नफरत ये फैलाते हैं उसके खिलाफ है, ये मेरी जिंदगी की लड़ाई है, मैं मानने को तैयार नहीं हूं कि हमारे देश में इतनी नफरत फैल सकती है। हमारे खिलाफ बड़ी शक्तियां हैं, मैं इन शक्तियों से नहीं डरता हूं।

बता दें कि कांग्रेस का तीन दिवसीय चिंतन शिविर 13 मई को राजस्थान के उदयपुर में हुआ शुरु हुआ था। इस शिविर में कांग्रेस ने कई एजेंड़ों पर मंथन कर प्रस्ताव पारित किए हैं।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसChintan ShivirआरएसएसRSS
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"