लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: सेना के जवानों पर टिप्पणी के बाद अब राहुल गांधी के हिंदी भाषा वाले बयान पर छिड़ गया विवाद, कांग्रेस नेता पर लग रहे है ये आरोप

By आजाद खान | Updated: December 19, 2022 19:33 IST

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है, "भाजपा के नेता जहां भी जाते हैं, अंग्रेजी के खिलाफ बात करते हैं। स्कूलों में अंग्रेजी नहीं होनी चाहिए।"

Open in App
ठळक मुद्देभारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने हिंदी भाषा को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि दुनिया के और हिस्सों में हिंदी काम नहीं आती है, वहां केवल अंग्रेजी ही चलेगा। इस दौरान उन्होंने भाजपा के नेताओं पर निशाना भी साधा है और अंग्रेजी को लेकर उनसे सवाल पूछा है।

जयपुर: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हिंदी भाषा को लेकर एक बयान दिया है जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया है। दरअसल, कांग्रेस नेता ने कहा है कि जब आप दुनिया के दूसरे लोगों से बात करेंगे तब आपकी हिंदी भाषा काम नहीं आएगी, वहां अंग्रेजी ही चलेगा और आपको इसी में ही बोलना होगा। 

आपने भाषण के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा के नेताओं पर भी निशाना साधा है और उनसे सवाल भी पूछा है। ऐसे में राहुल गांधी पर यह आरोप लग रहा है कि कांग्रेस नेता ने हिंदी भाषा को अंग्रेजी की तुलना में कमतर बताया है और इसे लेकर उनकी आलोचना भी हो रही है। 

हिंदी भाषा को लेकर राहुल गांधी ने क्या कहा 

भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल राजस्थान के अलवर में है और यहां पर राहुल गांधी एक सभा को संबोधित करते हुए हिंदी भाषा को लेकर बोला है। ऐसे में कांग्रेस नेता पर यह आरोप लग रहे है कि उन्होंने हिंदी भाषा के बदले में अंग्रेजी भाषा को ज्यादा महत्व दिया है। जानकरी के अनुसार, राहुल गांधी के इस बयान को लेकर भाजपा की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। 

इस दौरान उन्होंने भाजपा के नेताओं पर तंज भी कसा है और कहा है कि वे जहां भी जाते है वे हमेशा अंग्रेजी के खिलाफ ही बोलते है। ऐसे में उन्होंने उनसे सवाल पूछने को कहा है कि उनसे पूछे की उनके बच्चे कहां और किस स्कूल में पढ़ते है। 

इस पर बोलते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, "भाजपा के नेता जहां भी जाते हैं, अंग्रेजी के खिलाफ बात करते हैं। स्कूलों में अंग्रेजी नहीं होनी चाहिए। कभी आप उनसे पूछिए की उनका बेटा किस स्कूल में पढ़ता है? इनके सभी सीएम, सांसदों, विधायकों के बच्चें अंग्रेजी माध्यम स्कूल में जाते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "ये नहीं चाहते हैं कि देश के गरीब का बच्चा अंग्रेजी सीखे। मैं ये नहीं कहता कि हिंदी या अन्य भाषाएं नहीं सीखनी चाहिए मगर आपको दुनिया के दूसरे देशों से बात करनी है तो वहां हिंदी काम नहीं आएगी, वहां अंग्रेजी ही काम आएगी।" 

चीन मुद्दे पर क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे 

आपको बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत-चीन के सैनिकों के बीच हाल में हुई झड़प को लेकर केंद्र सरकार पर संसद में चर्चा से भागने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा है कि कांग्रेस पार्टी देश की रक्षा के लिए एक होकर लड़ेगी। 

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खरगे ने नरेंद्र मोदी नीत सरकार पर देश में लोकतंत्र व स्वायत्त संस्थाओं को खत्म करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि वह केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कांग्रेस को ‘डराने’ के लिये कर रही है। 

बेरोजगारी तथा मंहगाई का भी कांग्रेस अध्यक्ष ने किया जिक्र

खरगे ने यहां आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार गरीब को गरीब ही बनाए रखना चाहती है। उन्होंने केंद्र को बेरोजगारी तथा मंहगाई के मुद्दे पर भी घेरा है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार चीन की ओर से किए जा रहे ‘अतिक्रमण’ और सीमा मुद्दे पर संसद में चर्चा करने को तैयार नहीं है। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “हम कह रहे हैं कि उनसे (केंद्र सरकार से) हम सदन (संसद) में बात करना चाहते हैं। राज्यसभा में हमने नोटिस दिया है.. नोटिस देने के बावजूद भी वे चर्चा के लिये तैयार नहीं हैं।” 

एक पन्ने का बयान देकर चले गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह-मल्लिकार्जुन खरगे 

इस पर बोलते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक पन्ने का बयान देकर चले गए। खरगे ने कहा,“ हम बोले भई चर्चा करो.. हमको बताओ.. देश की जनता को भी बताओ.. संसद में क्या हो रहा है.. सरकार क्या कर रही है? 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “केन्द्र सरकार बाहर तो शेर के जैसे बात करती है, लेकिन उनका जो चलना है, वो आप देखेंगे तो चूहे के जैसा है।” उन्होंने केंद्र सरकार से पूछा कि वह जानकारी क्यों छुपाती हैं? उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी देश के साथ हैं और “हम सभी लोग मिलकर इस देश की रक्षा के लिये एक होकर लड़ेंगे।”

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसBJPराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी