लाइव न्यूज़ :

VIDEO: रैली में राहुल गांधी का दावा- कांग्रेस सत्ता में आई तो जेल में जाएंगे 'चौकीदार'

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 5, 2019 06:58 IST

राहुल गांधी केरल के वायनाड के अलावा उत्तर प्रदेश के अमेठी से भी लोकसभा चुनाव 2019 लड़ेंगे। चार अप्रैल को वायनाड से नामांकन दाखिल करने के बाद राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी के साथ एक खुले वाहन में रोडशो भी किया था।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस अगर सत्ता में आती है तो योजना के तहत गरीब भारतीय परिवारों के खाते में वार्षिक 72 हजार रुपये जमा कराए जाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नागपुर में रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नागपुर मे पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को राफेल सौदे में भ्रष्टाचार होने की बात पता होने का दावा करते हुए कहा पार्टी केंद्र में सत्ता में आई तो इस सौदे की जांच की जाएगी।  गांधी ने यहां एक रैली में आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लड़ाकू विमान खरीद सौदे में बदलाव किया जिसकी वजह से इसके दाम बढ़ गये।

राहुल गांधी ने कहा, मैं आपको बता रहा हूं कि चुनाव के बाद जांच शुरू होगी और चौकीदार जेल में होंगे।' राहुल गांधी ने कहा, रक्षा मंत्रालय का दस्तावेज बताता है कि नरेंद्र मोदी ने मूल सौदे में बदलाव किया और एक विमान 1600 करोड़ रुपये में खरीदा।

राफेल गांधी ने  मुद्दे पर अनिल अंबानी को निशाना बनाते हुए कहा कि रक्षा निर्माण में उद्योगपति की विशेषज्ञता नहीं है, उनका व्यवसाय विफल हो गया और उनके पास धन नहीं है, फिर भी उन्हें ‘‘सबसे बड़ा’’ रक्षा ठेका मिला। उन्होंने कहा कि महत्वाकांक्षी ‘न्याय’ योजना को विशेषज्ञों से विचार-विमर्श करने के बाद ही अंतिम रूप दिया गया। 

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस अगर सत्ता में आती है तो योजना के तहत गरीब भारतीय परिवारों के खाते में वार्षिक 72 हजार रुपये जमा कराए जाएंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि वह यहां लंबी पारी खेलने आए हैं न कि ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरह झूठ बोलने में विश्वास रखते हैं।’’ 

गांधी ने कहा कि विशेषज्ञों से बात करने के बाद ही न्याय योजना के तहत गरीब परिवारों को 72 हजार रुपये वार्षिक देने का वादा किया गया है। कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि योजना को लागू करने से अर्थव्यवस्था प्रभावित नहीं होगी। गांधी ने कहा कि योजना ‘‘गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक साबित होगी।’’ गांधी ने कहा कि झूठ का भंडाफोड़ हो जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां भारत के लोगों के लिए काम करना चाहती है वहीं भाजपा खोखले वादे करती है। (पीटीआई इनपुट के साथ) 

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीराफेल सौदालोकसभा चुनावमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप