लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने रमेश बिधूड़ी के अभद्र बयान पर कहा, "इसमें कोई आश्चर्य नहीं, ऐसे बयान असली मुद्दों से भटकाने की साजिश हैं"

By आकाश चौरसिया | Updated: September 24, 2023 13:33 IST

राजधानी में हुए एक मीडिया इवेंट में राहुल गांधी ने रमेश बिधूड़ी विवाद को भटकाने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि बिधूड़ी भाजपा के सांसद है इसलिए यह कोई आश्चर्य वाली बात नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने रमेश बिधूड़ी विवाद को भटकाने वाला बताया हैरमेश बिधूड़ी ने सत्र में दानिश अली को आपत्तिजनक शब्द कहे और धमकाने का प्रयास भी किया था   राहुल ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव का मुद्दा उठाना का मकसद देश को भटकाने की बात है

नई दिल्ली: राजधानी में हुए एक मीडिया इवेंट में राहुल गांधी ने रमेश बिधूड़ी विवाद को साजिश का नाम देते हुए भटकाने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि बिधूड़ी भाजपा के सांसद है इसलिए यह कोई आश्चर्य वाली बात नहीं है।

हाल ही में संसद के विशेष सत्र के अंतिम दिन भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने बसपा सांसद दानिश अली के लिए आपत्तिजनक शब्द किए थे और उन्हें धमकाने का प्रयास भी किया था।   

भाजपा को घेरते हुए इंटरव्यू ने मीडिया से कहा कि जाइए और भारत के किसी भी कारोबीरी से पूछिए कि अगर वो किसी विपक्षी पार्टी को मदद करते हैं तब उनके साथ क्या होता है? यदि वो किसी रूप में आर्थिक मदद कर भी देते हैं तो सोचिए कि उनके साथ क्या होगा? इस कारण विपक्ष आर्थिक संकट और मीडिया के हमलों से जूझ रहा है। फिर भी विपक्ष अपनी काम अच्छी तरह से कर रहा है।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा, "हम किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं लड़ रहे हैं बल्कि हम भारत सरकार से लड़ रहे हैं और उन विचार को बचाने की लड़ाई लड़ रहे है जिसके चलते 'भारत' नाम हमारे बीच सामने आया है। यही कुछ ऐसे कारण रहे हैं जिसके बाद हमने अपने गठबंधन का नाम इंडिया रखा है।" 

राहुल गांधी ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि उनके द्वारा एक राष्ट्र, एक चुनाव का मुद्दा उठाना का मकसद देश को असल और अहम चुनौतियों से भटकाना है। उन्होंने आगे कहा कि भारत के जो असल मुद्दे हैं वो ये हैं कि भारत में रुपयों का एकीकरण होना, आर्थिक रूप से असमानता का बढ़ना, बेरोजगारी के साथ अति पिछड़ वर्ग, जनजाति और अनुसूचित जाति के साथ अन्याय और अत्याचार चरम पर हो रहा है। 

राहुल ने कहा है कि इन मुद्दों के आधार पर भाजपा उनका मुकाबला नहीं कर सकती है। कांग्रेस नेता ने इंटरव्यू में कहा है कि आप पिछले दिनों संसद में दिए रमेश बिधूड़ी के बयान को ही देख लें, साथ एक राष्ट्र, एक चुनाव कराने की बात हो और इंडिया का नाम बदलने की बात हो यह सभी भाजपा इसलिए कर रही है क्योंकि लोगों को मुद्दों से भटाकाया जा सके। 

राहुल गांधी ने कहा, "हम भाजपा की इस चतुराई को समझते हैं और हम उन्हें ऐसा करने नहीं देंगे।"   

टॅग्स :राहुल गांधीBJPकांग्रेससंसदभारतबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप