मेरे बहनोई को पिछले 10 वर्षों से प्रताड़ित किया जा रहा?, राहुल गांधी बोले-रॉबर्ट वाड्रा के साथ खड़ा हूं, आखिरकार सत्य की विजय होगी, देखें वीडियो
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2025 12:27 IST2025-07-18T12:26:33+5:302025-07-18T12:27:38+5:30
दुर्भावनापूर्ण एवं राजनीति से प्रेरित कार्रवाई करार दिया और कहा कि वह अपने बहनोई और उनके परिवार के साथ खड़े हैं।

photo-ani
नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा हरियाणा के शिकोहपुर में एक जमीन सौदे से जुड़े धन शोधन के मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए जाने को शुक्रवार को दुर्भावनापूर्ण एवं राजनीति से प्रेरित कार्रवाई करार दिया और कहा कि वह अपने बहनोई और उनके परिवार के साथ खड़े हैं।
My brother-in-law has been hounded by this government for the last ten years. This latest chargesheet is a continuation of that witch hunt.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 18, 2025
I stand with Robert, Priyanka and their children as they face yet another onslaught of malicious, politically motivated slander and…
#WATCH | Kottayam, Kerala | Congress MP & LoP Lok Sabha, Rahul Gandhi says, "True politics is not about what you say or what you think, it is about your ability to feel what people are feeling and if you want to feel what other people are feeling, you have to curtail your greed,… pic.twitter.com/vUpE2LO9zx— ANI (@ANI) July 18, 2025
उन्होंने यह भी कहा कि आखिरकार सत्य की जीत होगी। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "मेरे बहनोई को पिछले 10 वर्षों से इस सरकार द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। यह नवीनतम आरोपपत्र उसी की अगली कड़ी है।" उन्होंने कहा, "मैं रॉबर्ट, प्रियंका और उनके बच्चों के साथ खड़ा हूं।
#WATCH | Kottayam, Kerala | Congress MP & LoP Lok Sabha, Rahul Gandhi says, "In my 21 years of political life, one of the masters of politics of feeling was former Chief Minister Oommen Chandy ji...I literally saw him kill himself for the people of Kerala..." pic.twitter.com/5evN5QwqDG
— ANI (@ANI) July 18, 2025
#WATCH | Kottayam, Kerala | Congress MP & LoP Lok Sabha, Rahul Gandhi says, "...I fight the RSS and Communist Party of India (Marxist) ideologically and I fight them in the realm of ideas...My biggest complaint with them is that they don't have feelings for people. You can give… pic.twitter.com/MgqK6vT6yX— ANI (@ANI) July 18, 2025
क्योंकि वे दुर्भावनापूर्ण, राजनीति से प्रेरित बदनामी और उत्पीड़न के एक और हमले का सामना कर रहे हैं।" उन्होंने इस बात पर जोर दिया, "मैं जानता हूं कि वे सभी किसी भी तरह के उत्पीड़न का सामना करने का साहस रखते हैं और वे सम्मान के साथ ऐसा करना जारी रखेंगे।" राहुल गांधी ने कहा कि आखिरकार सत्य की विजय होगी।