लाइव न्यूज़ :

कश्मीरी पंडित हैं राहुल गांधी! पुजारी ने 'नेहरू परिवार' को लेकर किए और भी कई दावे

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 27, 2018 08:43 IST

पुजारी ने वह दस्तावेज भी दिखाए जिनमें पुष्कर सरोवर में पूजा करने वाले राहुल के पूर्वजों के नाम दर्ज थे। गौरतलब है कि राहुल चुनावी यात्रा के दौरान सोमवार को राजस्थान पहुंचे थे। 

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को राजस्थान के पुष्कर के सरोवर घाट पर पूजा करवाने वाले एक पुजारी ने सोमवार( 26 नवम्बर) को दावा किया है कि राहुल की गोत्र दत्तात्रेय है और वह कश्मीर ब्राह्मण हैं।

पुजारी का नाम दीनानाथ कौल है। संवाददाताओं से बातचीत के दौरान पुजारी दीनानाथ कौल ने बताया कि उनके पास इस परिवार का पूरा रिकार्ड पोथी में दर्ज है। इसमें इस परिवार की वंशावली है। 

पुजारी का दावा- मोती लाल नेहरू, जवाहर लाल नेहरू का पूजा रिकॉर्ड

पुजारी के अनुसार उनके पूर्वजों ने ही मोती लाल नेहरू, जवाहर लाल नेहरू व इस परिवार के अन्य सदस्यों को यहां पूजा करवाई थी।

पुजारी ने कहा, ‘‘इनकी गोत्र दत्तात्रेय हैं और वह कश्मीरी ब्राह्मण हैं। मोती लाल नेहरू, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, संजय गांधी, मेनका गांधी व सोनिया गांधी ने घाट पर आकर पूजा की इसका रिकार्ड (पोथी) हमारे पास है।’’ 

पुजारी के अनुसार उन्होंने पूजा करने आए राहुल गांधी से उनका नाम व गोत्र पूछा तो ‘‘उन्होंने दत्तात्रेय गोत्र बताया। दत्तात्रेय कौल होते हैं जो कश्मीरी ब्राह्मण होते हैं।’’ 

पुजारी ने मीडिया को दस्तावेज भी दिखाए

पुजारी ने वह दस्तावेज भी दिखाए जिनमें पुष्कर सरोवर में पूजा करने वाले राहुल के पूर्वजों के नाम दर्ज थे। गौरतलब है कि राहुल चुनावी यात्रा के दौरान सोमवार को राजस्थान पहुंचे थे। 

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर, 2018 को नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 19 नवंबर थी। नाम वापसी 22 नवंबर तक लेना था। जबकि 7 दिसंबर, 2018 को मतदान होगा। चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे। 

वहीं, प्रदेश में पिछली बार विधानसभा चुनाव 2013 में हुए थे, जिसमें राजस्थान की 200 में से 199 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुआ था। इस समय राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हैं। (समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :राहुल गांधीविधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण