लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने NDA के पहले 15 दिन की घटनाओं की लिस्ट जारी की, पीएम मोदी और अमित शाह पर सीधा हमला किया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 24, 2024 13:58 IST

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नई लोकसभा के पहले सत्र के पहले दिन ही भाजपा और एनडीए के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह संविधान पर हमला कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधाकहा- नरेंद्र मोदी बस अपनी सरकार बचाने में व्यस्त हैंकहा- विपक्ष अपना दबाव जारी रखेगा, लोगों की आवाज़ उठाएगा

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नई लोकसभा के पहले सत्र के पहले दिन ही भाजपा और एनडीए के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह संविधान पर हमला कर रहे हैं। हम संविधान पर वह हमला नहीं होने देंगे। उन्होंने केंद्र सरकार के पहले 15 दिन की घटनाओं का भी जिक्र किया। 

राहुल ने एक्स पर लिखा...

NDA के पहले 15 दिन! 

1. भीषण ट्रेन दुर्घटना2. कश्मीर में आतंकवादी हमले3. ट्रेनों में यात्रियों की दुर्दशा4. NEET घोटाला5. NEET PG निरस्त6. UGC NET का पेपर लीक7. दूध, दाल, गैस, टोल और महंगे8. आग से धधकते जंगल9. जल संकट10. हीट वेव में इंतजाम न होने से मौतें

राहुल ने आगे लिखा, "sychologically backfoot पर नरेंद्र मोदी बस अपनी सरकार बचाने में व्यस्त हैं। नरेंद्र मोदी जी और उनकी सरकार का संविधान पर आक्रमण हमारे लिए acceptable नहीं है - और ये हम किसी हाल में होने नहीं देंगे। INDIA का मज़बूत विपक्ष अपना दबाव जारी रखेगा, लोगों की आवाज़ उठाएगा और प्रधानमंत्री को बिना जवाबदेही बच कर निकलने नहीं देगा।"

उन्होंने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा,  "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह संविधान पर हमला कर रहे हैं। हम संविधान पर वह हमला नहीं होने देंगे।" उनका यह भी कहना था, "यह हमला हमें स्वीकार्य नहीं है।" नई लोकसभा के पहले सत्र के पहले दिन ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने हाथों में संविधान की प्रतियां लेकर लोकसभा कक्ष तक मार्च किया। यह पूछे जाने पर कि क्या विपक्ष का संदेश जनता तक पहुंच रहा है, तो राहुल गांधी ने कहा, "हमारा संदेश जनता तक पहुंच रहा है और कोई भी ताकत भारत के संविधान का बाल भी बांका नहीं कर सकती और हम इसकी रक्षा करेंगे।"

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीBJPकांग्रेससंसद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप