लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने जारी किया पीएम मोदी का 'रिपोर्ट कार्ड', देखिए किस काम के लिए दिया कौन सा ग्रेड

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 3, 2018 10:46 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों और कृषि क्षेत्र में काम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 3 मई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। उन्होंने पीएम मोदी को कर्नाटक में कृषि क्षेत्र में काम करने के लिये 'एफ' ग्रेड दिया है। इस रिपोर्ट कार्ड के जरिए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस शासित राज्य होने के चलते मोदी सरकार ने कर्नाटक के किसानों के 8,500 करोड़ की कर्जमाफी या न्यूनतम समर्थन मूल्य में कोई योगदान नहीं दिया है।

इसके अलावा उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार की फसल बीमा योजना से किसानों को कोई लाभ नहीं  पहुंचा है, बल्कि प्राइवेट कंपनियों को ही फायदा हो रहा है, जबकि कर्नाटक के किसानों को ज्यादा फायदा मिलना चाहिये।

जैसे-जैसे कर्नाटक चुनाव के दिन नजदीक आते जा रहे हैं  वैसे-वैसे राजनीतिक दलों हमले भी तेज होते जा रहे हैं। इससे ठीक एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा था कि कर्नाटक के किसानों की कांग्रेस सरकार ने अनदेखी की है।  

इस दौरान पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें 15 मिनट तक बिना देखे बोलने की चुनौती दी थी। वहीं कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा था कि पीएम मोदी पेपर देख कर ही येदियुरप्पा सरकार की उपलब्धियां गिना दें।

टॅग्स :राहुल गाँधीनरेंद्र मोदीकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील