लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का दोहरा वार- BJP विधायकों से बेटी बचाओ, RSS में एक भी महिला नहीं

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: August 7, 2018 15:41 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी, मोदी सरकार और आरएसएस पर कई तीखे हमले किए हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 7 अगस्तः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस), नरेंद्र मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर एक साथ हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आरएसएस महिलाओं के लिए सारे दरवाजे बंद रखती है। आज तक आरएसएस में एक भी महिला नहीं है। इसके बाद उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार की बेटी बचाओं को आधार बनाते हुए उत्तर प्रदेश के कुलदीप सिंह सेंगर की ओर इशारा करते हुए कहा मोदी राज में बीजेपी विधायकों से बेटी बचाओ। इसके बाद उन्होंने मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस व देवरिया शेल्टर होम केस पर चुप्पी साधने को लेकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि आरएसएस और बीजेपी की जो शासन नीतियां हैं, उनमें वे चाहते हैं कि देश को केवल पुरुष चलाएं। वे महिलाओं को आगे नहीं आने देना चाहते। अगर कहीं भी महिलाएं आगे आती हैं कि तो इसे बुरा मानते हैं। ये बातें राहुल गांधी ने महिला अधिकार सम्मेलन में कहीं। 

इससे पहले राहुल गांधी ने कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में कहा, नरेन्द्र मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार,आर्थिक विफलता, अक्षमता और सामाजिक भेदभाव चरम पर है। 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी सांसदों से लोगों को मोदी के ‘अच्छे दिन के झूठे वादे’ का विकल्प देने के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा। उन्होंने ने कहा मोदी के शासन में भारत एक ऐसी रेलगाड़ी जैसा लगता है जिसे एक निरंकुश, अक्षम और अहंकारी चालक विध्वंस के रास्ते पर ले जा रहा है।

टॅग्स :राहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?