लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी बोले, भारत में लॉकडाउन हुआ फेल, अब सरकार बताए आगे की योजना

By निखिल वर्मा | Updated: May 26, 2020 13:08 IST

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कोरोना वायरस महामारी को लेकर एक बार फिर चेताया है. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में जैसी उम्मीद थी, वैसा नहीं हुआ.

Open in App
ठळक मुद्देचीन और नेपाल के साथ सीमा विवाद पर राहुल गांधी ने कहा कि इस मामले में पारदर्शिता की जरूरी है राहुल गांधी ने एक बार फिर दोहराया है कि सरकार को मजदूरों के खाते में सीधे पैसा भेजना चाहिए

कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते हुए मामलों को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा है कि भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां वायरस तेजी से बढ़ रहा है और हम लॉकडाउन को हटा रहे हैं। लॉकडाउन का उद्देश्य विफल हो गया है। भारत अब फेल लॉकडाउन के परिणाम का सामना कर रहा है।

राहुल गांधी ने कहा, नरेंद्र मोदीजी ने कहा था कि 21 दिनों में कोरोना वायरस से लड़ाई जीती जाएगी। लॉकडाउन के 60 दिन से ज्यादा हो गए और मामले बढ़ते जा रहे हैं। लॉकडाउन में जैसी उम्मीद थी, वैसा नहीं हुआ है। अब सरकार को आगे की योजना बतानी चाहिए। 

उन्होंने आगे कहा, लॉकडाउन के चार चरणों ने वे परिणाम नहीं दिए जिनकी प्रधानमंत्री उम्मीद कर रहे थे। यह पूरी तरह साफ है कि लॉकडाउन का मकसद और लक्ष्य भारत में विफल हो गया है। लोगों को जो सहायता मिलनी चाहिए वह सरकार नहीं दे पा रही है।

50 फीसदी लोगों को डायरेक्ट कैश दे सरकार

राहुल गांधी ने कहा कि भारत में पिछले काफी समय से बेरोजगारी की समस्या है लेकिन कोरोना महामारी की वजह से ये समस्या बढ़ गई है। कोरोना संकट से कई छोटे बिजनेस बंद हो जाएंगे और लोगों की नौकरियां जाएंगी। इस समय सरकार को 50 फीसदी आबादी को सीधा पैसा देना चाहिए। हर महीने साढ़े सात हजार रुपये देने होंगे। गरीबों को पैसे देने की तत्काल जरूरत है।

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में कहा कि कोरोना की लड़ाई खत्म नहीं हुई है बल्कि अभी शुरू हुई है। सरकार को आगे का एक्शन प्लान बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सरकार कैसे गरीबों की मदद करेगी, प्रवासी मजदूरों को लेकर उसकी क्या योजनाएं है। लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योग के संकट को कैसे उबारा जाएगा, इसके बारे मोदी सरकार को अपनी रणनीति बतानी चाहिए।

गांधी ने कहा, ‘‘हम कांग्रेस शासित राज्यों में गरीबों और किसानों को पैसे दे रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार की ओर से उचित मदद के बिना राज्य अपना कामकाज नहीं कर सकते।’’

टॅग्स :राहुल गांधीकोरोना वायरस लॉकडाउनकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील