लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने राफेल मुद्दे पर कहा- 'मेरा रुख आज भी वही, राफेल सौदे में चोरी हुई'

By भाषा | Updated: June 20, 2019 12:45 IST

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद राफेल सौदे में चोरी की बात दोहराईचुनाव के दौरान भी राहुल गांधी ने राफेल डील के मुद्दे को खूब हवा दी थी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि आज भी उनका वही रुख है कि राफेल विमान सौदे में चोरी हुई है। संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद, बाहर आते हुए गांधी ने संसद भवन में यह टिप्पणी की। अभिभाषण के बारे में पूछे जाने पर गांधी ने कहा, 'मेरा रुख आज भी वही है कि राफेल विमान सौदे में चोरी हुई है।'

राहुल गांधी ने इससे पहले आम चुनाव में राफेल मुद्दे को जोरशोर से उठाया था और पूरे कैंपेन में 'चौकीदार चोर है' के नारे को भुनाने की कोशिश की थी। 

दरअसल, राष्ट्रपति ने अपने संयुक्त अभिभाषण में कहा कि भारत को पहला राफेल लड़ाकू विमान और ‘अपाचे’ हेलीकॉप्टर निकट भविष्य में मिलने जा रहे हैं। इसी को लेकर राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

संसद के ऐतिहासिक कक्ष में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कोविंद ने कहा कि सरकार द्वारा ‘मेक इन इंडिया’ के तहत आधुनिक अस्त्र-शस्त्र बनाने पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत को पहला राफेल लड़ाकू विमान और ‘अपाचे’ हेलीकॉप्टर निकट भविष्य में मिलने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक राइफल से लेकर तोप, टैंक और लड़ाकू जहाज तक भारत में बनाने की नीति को सफलता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

टॅग्स :राहुल गांधीराफेल सौदा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप