लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर, पार्टी के नए ऑफिस का आज करेंगे उद्घाटन

By भाषा | Updated: August 10, 2018 08:53 IST

उद्घाटन समारोह के दौरान राहुल गांधी राज्य में आदिवासी कांग्रेस के जंगल सत्याग्रह अभियान को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 10 अगस्त: कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे, जहां वह पार्टी की राज्य इकाई के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि दौरे में राहुल गांधी चिकित्सकों, व्यवसायियों और वरिष्ठ पत्रकारों के साथ बैठक करेंगे। राज्य कांग्रेस के महासचिव शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर उतरेंगे और शंकर नगर इलाके में पार्टी के नवनिर्मित राज्य कार्यालय ‘राजीव भवन’ जाएंगे।उन्होंने कहा, ‘‘उद्घाटन समारोह के दौरान राहुल गांधी राज्य में आदिवासी कांग्रेस के जंगल सत्याग्रह अभियान को भी हरी झंडी दिखाएंगे।’’ त्रिवेदी ने कहा कि बाद में वह चिकित्सकों, व्यवसायियों और वरिष्ठ पत्रकारों के आमंत्रित समूहों के साथ बैठक करेंगे।

त्रिवेदी ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और पार्टी की विभिन्न शाखाओं के प्रमुखों के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद शाम में वह दिल्ली रवाना हो जाएंगे। राहुल ने इस साल मई में छत्तीसगढ़ का दौरा किया था जिस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में शिरकत की थी। उन्होंने दुर्ग से रायपुर तक एक बड़ा रोड शो भी किया था। छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :राहुल गांधीछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील