लाइव न्यूज़ :

कैलास से आकर 'भारत बंद' में शामिल हुए राहुल, बापू की समाधि पर चढ़ाया मानरोवर का पवित्र जल

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 10, 2018 13:46 IST

देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमले कर रही है। कांग्रेस की ओर से आहूत 'भारत बंद' को विपक्ष की करीब 20 छोटी-बड़ी पार्टियों का समर्थन मिला है।

Open in App

नई दिल्ली, 10 सितंबर:  देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस सहित 20 से ज्यादा विपक्षी दलों ने आज( 10 सितंबर) को  'भारत बंद' का आवाहन किया है। राहुल गांधी ने विपक्षी पार्टियों के नेताओं के साथ राजघाट से रामलीला मैदान तक के लिए मार्च किया। राहुल गांधी ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देकर ईंधन की बढ़ती कीमतों पर मार्च शुरू कर दिया है। 

राहुल गांधी का महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते वक्त चढ़ाया गया जल सोशल मीडिया पर कुछ ही घंटों में चर्चा का विषय बन गया है। असल में राहुल गांधी अभी-अभी कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटे हैं। शिवभक्त राहुल गांधी कैलास मानसरोवर यात्रा से जल लेकर आए थे। राहुल ने बापू की समाधि पर वही को प्रणाम किया और प्लास्टिक के बोतल में रखे जल को हाथ में लेकर चले गए। 

जेब से निकाल कर चढ़ाया पवित्र जल

राहुल गांधी ने यहां सबसे पहले बापू की समाधि पर फूल चढ़ाया। उसके बाद अपनी जेब से प्लास्टिक के बोतल में रखे जल को निकाला और फिर उससे बापू का अभिषेक किया। इसके बाद बापू को प्रणाम को कर बोतल में बचे जल को लेकर वह मार्च के लिए निकल गए। 

पीएम मोदी पर कसा तंज

राहुल इसके बाद राजघाट से रामलीला मैदान की पैदल मार्च निकाला। राहुल ने विरोध प्रदर्शन के दिन कहा, 'हिंदुस्तान के युवाओं को ये सुनना चाहिए कि ये जो पैसा नरेन्द्र मोदी जी ने अपने मित्र को दिया है ये मोदी जी और उनके मित्र का नहीं है। ये 45000 करोड़ रुपया हिंदुस्तान के युवाओं का और किसानों का पैसा है।'

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कहा- सरकार बदलने का वक्त आ गया

वहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा, "मोदी सरकार ने कई फैसले ऐसे लिए जिसका राष्ट्र के‌ हितकारी नहीं थे। अब समय आ गया है यह सरकार बदनले का।"

20 पार्टियों का समर्थन 

बता दें कि देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमले कर रही है। कांग्रेस की ओर से आहूत 'भारत बंद' को विपक्ष की करीब 20 छोटी-बड़ी पार्टियों का समर्थन मिला है। पार्टी सूत्रों कि मानें तो 'भारत बंद' के लिए समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), डीएमके, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई), जनता दल एस (जेडीएस) राष्ट्रीय लोक दल, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कई अन्य दल समर्थन कर रहे हैं।  

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट  के साथ)

टॅग्स :भारत बंदराहुल गांधीकैलाश मानसरोवरकांग्रेसपेट्रोल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए