लाइव न्यूज़ :

Rahul Gandhi In Odisha: 'दिल्ली वाले अंकल' और 'नवीन बाबू' ने इस शादी में ओडिशा की जनता को पान दिया', चुनावी सभा में बोले राहुल गांधी

By धीरज मिश्रा | Updated: April 28, 2024 14:30 IST

Rahul Gandhi In Odisha: कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को ओडिशा में थे। यहां उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा में राहुल गांधी ने चुनावी सभा को किया संबोधित दिल्ली और ओडिशा में एकसाथ चुनाव हो रहे हैंनरेंद्र मोदी ने चंद लोगों की सरकार दिल्ली में चलाई, वैसे ही नवीन जी यहां कुछ चुनिंदा लोगों की सरकार चलाते हैं

Rahul Gandhi In Odisha: कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को ओडिशा में थे। यहां उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। राहुल ने अपने संबोधन में कहा कि दिल्ली और ओडिशा में एकसाथ चुनाव हो रहे हैं। जैसे नरेंद्र मोदी ने चंद लोगों की सरकार दिल्ली में चलाई, वैसे ही नवीन जी यहां कुछ चुनिंदा लोगों की सरकार चलाते हैं। राहुल ने आगे मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में बीजेपी और बीआरएस की शादी थी, उनकी रोज वहां बारात निकलती थी। रोज ड्रामा होता था।

कांग्रेस पार्टी ने तेलंगाना में दिखाया कि बीजेपी और बीआरएस एक हैं और अगर कोई विपक्ष का काम कर रहा है तो वह कांग्रेस पार्टी है। हमने 5 गारंटी दी, जिससे तेलंगाना के गरीब लोगों को सीधे उनके बैंक खातों में पैसा दिया गया। वहां उन्होंने कहा कि बीआरएस ने तेलंगाना के अमीर लोगों को उतना ही पैसा दिया जितना कांग्रेस पार्टी तेलंगाना के गरीब लोगों को देगी।

नतीजा यह हुआ कि बीआरएस हार गई और कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव जीता और सरकार बनाई। इसी तरह ओडिशा में बीजेपी-बीजेडी की शादी हो चुकी है। 'दिल्ली वाले अंकल' और नवीन बाबू ने इस शादी में ओडिशा की जनता को पान दिया है। पान मतलब पीए से पांडियन, ए अमित शाह, न से नरेंद्र मोदी और एन से नवीन पटनायक। इन्होंने मिलकर आपका धन चोरी किया है। यहां जानकारी के लिए बताते चले कि ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव एक साथ हो रहे हैं। यहां पर 13 मई को 4 लोकसभा और 28 विधानसभा पर मतदान होगा। 

ओडिशा की जनता को राहुल की गारंटी

राहुल गांधी ने अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस की गांरटी जनता के सामने रखी। राहुल ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपए। बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3,000 रुपए। 200 यूनिट फ्री बिजली। 500 रुपए में गैस सिलेंडर। धान के लिए 3,000 रुपए/क्विंटल। 

टॅग्स :Rahul CongressRahul Gandhiओड़िसानवीन पटनायकनरेंद्र मोदीBJDNarendra ModiBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?