लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने पटना पहुंचते ही की तेजस्वी यादव से मुलाकात, कांग्रेस और राजद के बीच खींचतान कम होने के हैं आसार

By एस पी सिन्हा | Updated: January 18, 2025 15:46 IST

तेजस्वी यादव पहले से ही होटल मौर्या में मौजूद थे, जहां राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही थी। तेजस्वी यादव ने होटल के गेट पर राहुल गांधी का स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता साथ में तेजस्वी यादव के कमरे में चले गए, जहां लालू यादव का पूरा परिवार मौजूद था।

Open in App

पटना: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को पटना पहुंते ही सीधे होटल मौर्या गए, जहां उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात की। तेजस्वी यादव पहले से ही होटल मौर्या में मौजूद थे, जहां राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही थी। तेजस्वी यादव ने होटल के गेट पर राहुल गांधी का स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता साथ में तेजस्वी यादव के कमरे में चले गए, जहां लालू यादव का पूरा परिवार मौजूद था।

बता दें कि राहुल गांधी के कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें पटना एयरपोर्ट से बापू सभागार जाना था जहां वो संविधान सम्मेलन में भाग लेने वाले थे। लेकिन राहुल गांधी अचानक होटल मोर्या पहुंच गए। राहुल गांधी ने यहां तेजस्वी यादव से मुलाकात किया। दोनों नेताओं के बीच काफी लंबी बातचीत हुई। राजनीति के अनुसार राहुल गांधी से पटना तेजस्वी यादव की मुलाकात से बिहार कांग्रेस और राजद की खींचतान में जहां कमी होगी।

वहीं, महागठबंधन की मजबूती दिखेगी। कांग्रेस और राजद का गठजोड़ आगामी चुनाव में रहेगा, दोनों नेताओं की मुलाकात से यह स्पष्ट हो गया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव में खत्म होने की बात कहने के बाद कई कांग्रेसी नेताओं के बयान आए जिसमें यह कहा गया कि कांग्रेस राजद के सामने नहीं झुकेगी। खास तौर पर बिहार में सीट शेयरिंग के मुद्दे को लेकर कांग्रेस मुखर होती रही।

राजद की ओर से काफी तीखी बयानबाजी की गई। अब इसपर विराम देखने को मिल सकता है। राहुल गांधी का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर रस्साकशी चल रही है। कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव में 70 सीटों की मांग की है, जबकि राजद 150 से कम सीटें लेने को तैयार नहीं है। सीट बंटवारे को लेकर राजद और कांग्रेस के बीच बयानबाजी भी शुरू हो चुकी है।

टॅग्स :राहुल गांधीतेजस्वी यादवआरजेडीकांग्रेसबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील