लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के अगले सप्ताह जम्मू का दौरा करने की संभावना

By भाषा | Updated: September 5, 2021 19:57 IST

Open in App

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अगले सप्ताह जम्मू का दौरा करने की संभावना है। कांग्रेस की एक वरिष्ठ नेता ने रविवार को यह जानकारी दी। गांधी ने पिछले महीने कश्मीर का दो दिवसीय दौरा किया था। जम्मू कश्मीर मामलों की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि गांधी जम्मू की अपनी यात्रा की शुरुआत रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन कर करेंगे। पाटिल ने यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी बाद में ब्लॉक, जिला और पंचायती राज संस्थानों के कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष जी ए मीर भी बैठक में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद गांधी पूर्व मंत्रियों, विधायकों, एआईसीसी सदस्यों, पीसीसी और जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधियों सहित विस्तारित कार्य समिति के सदस्यों के साथ भी बातचीत करेंगे। प्रवक्ता ने कहा कि पाटिल को कई सुझाव मिले और प्रस्तावित दौरे के लिए तैयारियों पर चर्चा हुई। गांधी ने 9-10 अगस्त को कश्मीर का दौरा किया था और माता खीर भवानी मंदिर और हजरतबल दरगाह गए थे तथा पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की थी। श्रीनगर में पार्टी कार्यालय के नए भवन के उद्घाटन समारोह के दौरान गांधी ने कहा था कि वह निकट भविष्य में जम्मू और लद्दाख का दौरा करेंगे। मीर ने कहा कि गांधी अगस्त 2019 में जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने और केंद्रीय शासन के मौजूदा दौर के बारे में लोगों की भावनाएं जानेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए किसी रैली की योजना नहीं बनाई गई है। बैठकों के दौरान सभी आवश्यक सावधानी बरती जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की