लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर राहुल गांधी विदेश यात्रा पर रवाना, बीजेपी ने उठाए सवाल तो कांग्रेस ने दी सफाई, कहा-अध्यक्ष सोनिया हैं वो नहीं

By स्वाति सिंह | Updated: December 28, 2020 14:21 IST

राहुल गांधी सुबह कतर एयरवेज की उड़ान से इटली में मिलान रवाना हुए। राहुल गांधी की नानी इटली में रहती हैं और वह पहले भी उनसे मिलने गए थे। राहुल के विदेश रवाना होने के एक दिन बाद ही सोमवार को कांग्रेस का 136 वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में पार्टी का झंडा फहराया जाएगा। 

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी रविवार को अपनी संक्षिप्त निजी यात्रा पर विदेश रवाना हुएराहुल गांधी सुबह कतर एयरवेज की उड़ान से इटली में मिलान रवाना हुए। वीके सिंह ने राहुल की यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल को बधाई

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को अपनी संक्षिप्त निजी यात्रा पर विदेश रवाना हुए। पार्टी ने यह जानकारी दी। कांग्रेस ने हालांकि यह नहीं बताया कि राहुल गांधी कहां गए हैं। लेकिन पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पुष्टि की कि वह कुछ दिनों तक बाहर रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस नेता राहुल गांधी संक्षिप्त व्यक्तिगत यात्रा के लिए विदेश रवाना हुए हैं और वह कुछ दिनों तक बाहर रहेंगे।" यह पूछे जाने पर कि पूर्व कांग्रेस प्रमुख कहां गए हैं, सुरजेवाला ने कोई खुलासा नहीं किया।

इस बीच सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी सुबह कतर एयरवेज की उड़ान से इटली में मिलान रवाना हुए। राहुल गांधी की नानी इटली में रहती हैं और वह पहले भी उनसे मिलने गए थे। राहुल के विदेश रवाना होने के एक दिन बाद ही सोमवार को कांग्रेस का 136 वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में पार्टी का झंडा फहराया जाएगा। 

बीजेपी ने कसा तंज 

इसी बीच बीजेपी सांसद जनरल वीके सिंह ने राहुल की यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल को बधाई, यहां कांग्रेस स्थापना दिवस मना रही है और राहुल जी विदेश में आराम कर रहे है।।।शायद बहुत थक गए हैं। कांग्रेस का हाल ये है कि जो समझदार है उसे बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है।

जनरल वीके सिंह ने कहा कि यूपीए का नेतृत्व कोई भी करे चाहे शरद पवार करें, कपिल सिब्बल करें आज कांग्रेस का क्या हाल है सब जानते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की हालत उस बच्चे की तरह है, जो पहले एक खिलौना मांगता है और जब वो मिल जाता है तो कहता है ये नहीं दूसरा चाहिए। वीके सिंह से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी तंज कसा था। उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा कि कांग्रेस इधर अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है और राहुल जी ‘9 2 11’ हो गये!!

कांग्रेस ने दी सफाई 

वहीं, सफाई देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी एक निजी यात्रा पर गए हैं, उनकी नानी की तबीयत ठीक नहीं है। ऐसे में बीजेपी को इसपर सवाल नहीं खड़े करने चाहिए। सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी अभी पार्टी अध्यक्ष नहीं हैं, सोनिया गांधी हैं। पार्टी राहुल को जो भी जिम्मेदारी देती है, वो उसका वहन करते हैं।

रणदीप सुरजेवाला के अलावा केसी वेणुगोपाल ने भी बीजेपी द्वारा उठाए गए सवालों पर निशाना साधा। जबकि पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर जब महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मुख्यालय पहुंचीं, तो उनसे भी राहुल गांधी को लेकर सवाल हुआ। हालांकि, प्रियंका ने कोई जवाब नहीं दिया।  

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसजनरल वीके सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए