लाइव न्यूज़ :

दुबई में राहुल का पीएम मोदी पर निशान, बोले - ‘मन की बात’ नहीं करूंगा, आपकी सुनूंगा

By भाषा | Updated: January 12, 2019 02:40 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को दुबई पहुंचे थे। हवाई अड्डे पर पहुंचने पर भारतीय मूल के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

Open in App

 संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दौरे पर दुबई पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह यहां अपने ‘मन की बात’ करने नहीं आए हैं, बल्कि लोगों की सुनने आए हैं।

राहुल ने यहां भारतीय कामगारों को संबोधित किया और भारत के विकास में उनके योगदान की सराहना की।

आंध्र प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले कामगारों से मुखातिब राहुल ने कहा कि जैसे ही हमारी सरकार आएगी, आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम आपसे बातचीत करना चाहते हैं। मैं यहां अपनी मन की बात करने नहीं आया, मैं आपकी मन की बात सुनने आया हूं। किसी ने यहां कहा कि वह बड़ा आदमी हमसे मिलने आया है। कोई बड़ा आदमी नहीं होता। मैं बिलकुल आप जैसा हूं।’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मैं आपको कहना चाहता हूं कि हम आपके साथ खड़े हैं। जो भी आपको चाहिए, जो भी आपकी मुश्किलें हैं, जहां भी हम आपकी मदद कर सकते हैं...हम आपकी मदद करने को तैयार हैं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘आपने अपना खून, पसीना और समय इस शहर को, इस देश को बनाने के लिए दिया और आपने हिंदुस्तान की जनता का नाम रौशन किया है। हर धर्म, हर प्रदेश, हर जाति का नाम आपने रौशन किया है।’’ 

भारतीय कामगारों से राहुल ने कहा, ‘‘आपने हिंदुस्तान, हिंदुस्तान के प्रदेशों और गरीब जनता की मदद की और आपने इस शहर, जो पूरी दुनिया में महान है, दुबई को बनाने का काम किया। मैं आपको दिल से धन्यवाद कहना चाहता हूं।’’ 

राहुल दुबई और अबूधाबी के दौरे पर आए हैं। वह यहां शुक्रवार और शनिवार को कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे तथा यूएई के मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे।

वह गुरुवार को दुबई पहुंचे थे। हवाई अड्डे पर पहुंचने पर भारतीय मूल के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।कांग्रेस अध्यक्ष ने शुक्रवार सुबह नाश्ते पर यूएई में मौजूद भारतीय मूल के प्रमुख कारोबारियों से मुलाकात की।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसदुबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील