लाइव न्यूज़ :

Rahul Gandhi in Bihar: दलितों, आर्थिक पिछड़ों, महिलाओं पर फोकस करें?, राहुल गांधी बोले-पीएम मोदी खत्म कर देंगे आरक्षण, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: April 7, 2025 16:20 IST

Rahul Gandhi in Bihar: मुझसे सवाल पूछा गया कि आपके परदादा नेहरू जी क्या थे और आपने उनसे क्या सीखा? मैं जहां बैठा था, उस कमरे में नेहरू जी के साथ ही महात्मा गांधी जी की भी तस्वीर थी।

Open in App
ठळक मुद्देवो तस्वीर देखकर मेरे मन में एक ही विचार आया कि ये दोनों लोग सच्चाई से मोहब्बत करते थे।हात्मा गांधी जी की ऑटोबायोग्राफी ‘My Experiments with Truth’ थी।उनकी ऑटोबायोग्राफी ‘My Experiments with Lies’ नहीं थी।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल में सोमवार को संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी और नेहरू जी सच्चाई से मोहब्बत करते थे। भगवान बुद्ध सच्चाई से मोहब्बत करते थे। सच्चाई से दूर नहीं जा सकते थे। गुरु नानक कबीर सच्चाई से मोहब्बत करते थे। उन्होंने कहा कि आजकल हिंदुस्तान में सच्चाई बोलना मुश्किल है। राहुल गांधी ने कहा कि लोग कहते हैं कि संविधान 1947 में लिखा गया। लेकिन, मैं कहता हूं कि यह संविधान हजारों साल पुराना है। इस किताब के अंदर अंबेडकर जी, गांधी जी, नेहरू जी और फुले जी की सोच है।

एनडीए के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की तीखी आलोचना करते हुए उन्होंने दूसरे समुदायों के साथ दूसरे दर्जे के नागरिक जैसा व्यवहार करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के लोगों के साथ दूसरे दर्जे के नागरिक जैसा व्यवहार किया जा रहा है।

उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस देश में 50 प्रतिशत आरक्षण के ‘नकली अवरोध’ को ध्वस्त कर देगी। इस दौरान कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी पर आरक्षण के मुद्दे पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने देश भर में जाति जनगणना की वकालत की, जो कि इंडिया ब्लॉक की लंबे समय से मांग रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित तेलंगाना में की गई, ऐसी ही जनगणना देश के विकास मॉडल को बदल देगी। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस शासित तेलंगाना में की गई जनगणना जैसी ही जाति जनगणना देश के विकास मॉडल को बदल देगी। कांग्रेस सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के लाभ के लिए जाति जनगणना के माध्यम से भारत का एक्स-रे करेगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि बिहार में विपक्षी महागठबंधन दलितों, महिलाओं और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों (ईबीसी) के उत्थान के लिए काम करेगा। पटना में ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि बिहार के लोग हमेशा की तरह इस बार भी भारत को नयी दिशा दिखाएंगे।

बिहार में इस साल बाद में विधानसभा चुनाव होने हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि कांग्रेस केंद्र में सत्ता में आने के बाद आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा के “नकली अवरोध” को ध्वस्त कर देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित तेलंगाना में की गई जाति जनगणना के समान यह देश के विकास मॉडल को बदल देगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि समाज के कमजोर वर्गों के लोगों के साथ दूसरे दर्जे के नागरिक जैसा व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘महागठबंधन दलितों, महिलाओं और ईबीसी के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। हम जाति जनगणना के जरिए देश का एक्स-रे करेंगे लेकिन भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जाति जनगणना के खिलाफ हैं।”

गांधी इससे पहले दिन में पटना पहुंचे और कांग्रेस की ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा में भाग लेने के लिए बेगूसराय गए। इसके बाद वह सम्मेलन को संबोधित करने के लिए राज्य की राजधानी लौट आए। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “चाहे चंपारण सत्याग्रह आंदोलन हो या सामाजिक न्याय की क्रांति, बिहार की धरती ने हमेशा अन्याय के खिलाफ ठोस कदम उठाए हैं...आइये हम एकजुट होकर संविधान पर हमलों के खिलाफ, भेदभाव के खिलाफ, आर्थिक, सामाजिक समानता और न्याय के लिए आवाज उठाएं।”

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गेनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण