लाइव न्यूज़ :

Rahul Gandhi in Bihar: जमकर जूतमपैजार?, मारपीट की घटना से नाराज होकर राहुल गांधी बैठक को अधूरा छोड़ निकले

By एस पी सिन्हा | Updated: April 7, 2025 17:25 IST

Rahul Gandhi in Bihar: मारपीट की घटना से नाराज होकर राहुल गांधी बैठक को अधूरा छोड़कर कार्यालय से चले गए।

Open in App
ठळक मुद्देबैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह भी मौजूद थे।पार्टी के नेता एक दूसरे पर लात घूंसे बरसा रहे थे। माहौल तनावपूर्ण हो गया।

पटनाः बिहार में कांग्रेस को मजबूत करने पहुंचे कांग्रेसराहुल गांधी की प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में हुई बैठक के दौरान मारपीट की घटना घट गई। बैठक का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति तय करना था। लेकिन बैठक के दौरान ही विवाद शुरू हो गया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। राहुल गांधी के सामने ही कांग्रेसी नेताओं के बीच मारपीट शुरू हो गई, पार्टी के नेता एक दूसरे पर लात घूंसे बरसा रहे थे। वहीं मारपीट की घटना से नाराज होकर राहुल गांधी बैठक को अधूरा छोड़कर कार्यालय से चले गए। बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह भी मौजूद थे।

  

सूत्रों के अनुसार पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के एक समर्थक की कुछ अन्य कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि यह हमला पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना के समर्थकों ने किया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक कार्यकर्ता को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। सूत्रों के अनुसार, अखिलेश प्रसाद सिंह के एक समर्थक द्वारा पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना के साथ की गई कथित बदतमीजी के बाद यह झगड़ा शुरू हुआ। टुन्ना के समर्थक भड़क उठे और बात हाथापाई तक पहुंच गई। 

 

 

इस अप्रत्याशित घटनाक्रम से वहां मौजूद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता हैरान रह गए। इस घटना से राहुल गांधी काफी नाराज हो गए और उन्होंने बैठक को बीच में ही छोड़ दिया। इसके तुरंत बाद वे पटना एयरपोर्ट रवाना हो गए और दिल्ली लौट गए। बता दें कि राहुल गांधी बिहार के एक दिवसीय दौरे पर आए थे। जहां पहले उन्होंने कन्हैया सिंह के साथ बेगूसराय में पद यात्रा में हिस्सा लिया और इसके बाद पटना प्रदेश कार्यालय में पार्टी नेताओं की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील