लाइव न्यूज़ :

Rahul Gandhi In Bhagalpur: 'संविधान खत्म हो जाएगा तो गरीबों से सबकुछ छिन जाएगा', भागलपुर की चुनावी सभा से बोले राहुल गांधी

By धीरज मिश्रा | Updated: April 20, 2024 14:05 IST

Rahul Gandhi In Bhagalpur: कांग्रेस नेता लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को बिहार दौरे पर थे। राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में भागलपुर की चुनावी सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देभागलपुर में राहुल गांधी ने कहा, बीजेपी 150 सीट से ज्यादा नहीं जीतने वालीराहुल ने कहा हमारी सरकार आने के बाद अग्निवीर योजना खत्म कर देंगेराहुल ने कहा अगर संविधान खत्म हो जाएगा तो गरीबों से सबकुछ छिन जाएगा

Rahul Gandhi In Bhagalpur: कांग्रेस नेता लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को बिहार दौरे पर थे। राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में भागलपुर की चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोग कह रहे हैं कि अब की बार 400 पार। मैं आप लोगों को सच बता देना चाहता हूं कि बीजेपी वाले इस लोकसभा चुनाव में 150 सीट से ज्यादा नहीं जीतने वाले हैं। बीजेपी 150 सीट पर सिमट जाएगी।

उन्होंने कहा कि आज हिंदुस्तान में 22 ऐसे लोग हैं, जिनके पास उतना ही धन है, जितना 70 करोड़ हिंदुस्तानियों के पास है। हिंदुस्तान में 70 करोड़ लोग ऐसे हैं, जिनकी आमदनी 100 रुपए से भी कम है। नरेंद्र मोदी आपका ध्यान भटका कर देश का सारा धन अंबानी-अडानी को दे रहे हैं। नरेंद्र मोदी जी ने एयरपोर्ट-पोर्ट, बिजली-खदान, सोलर-विंड पॉवर, डिफेंस सेक्टर, सबकुछ अडानी को सौंप दिया है।

राहुल ने कहा आज देश में लोकतंत्र व संविधान को बचाने का चुनाव है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन है, जो हिंदुस्तान में  संविधान और लोकतंत्र बचाने में लगा है। दूसरी तरफ आरएसएस-बीजेपी है जो संविधान और लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं। आज तक हिंदुस्तान के गरीब लोगों को जो मिला है, वह संविधान से मिला है। अगर संविधान खत्म हो जाएगा तो गरीबों से सबकुछ छिन जाएगा।

राहुल ने कहा खत्म करेंगे यह योजना

राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 जीतते ही हम सबसे पहले अग्निवीर योजना खत्म कर देंगे। क्योंकि, हिन्दुस्तान को दो तरह के शहीद नहीं चाहिए। शहीद का दर्ज़ा सबको मिले, पेंशन सबको मिले, कैंटीन सबको मिले। उन्होंने कहा कि सरकार आने के बाद जीएसटी को हम बदलेंगे। एक टैक्स होगा, कम से कम टैक्स होगा। आशा और आंगनवाड़ी वर्कर्स का वेतन हम दोगुणा करेंगे।

टॅग्स :राहुल गांधीभागलपुरकांग्रेसCongressजेडीयूआरजेडीRJD
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप