लाइव न्यूज़ :

गुजरात के लोगों का जनादेश राहुल गांधी ने विनम्रतापूर्वक किया स्वीकार, कहा- हम पुनर्गठन कर कड़ी मेहनत करेंगे

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 8, 2022 17:46 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात में हार स्वीकार करते हुए कहा कि हम गुजरात के लोगों का जनादेश विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि हम पुनर्गठन कर, कड़ी मेहनत करेंगे और देश के आदर्शों और प्रदेशवासियों के हक की लड़ाई जारी रखेंगे।गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल करने के करीब पहुंच गई है।निर्वाचन आयोग से प्राप्त ताजा आंकड़ों के मुताबिक भाजपा ने 136 सीटों पर जीत हासिल कर ली जबकि 20 सीटों पर उसके उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।

अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल करने और राज्य के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के करीब पहुंच गई है। निर्वाचन आयोग से प्राप्त ताजा आंकड़ों के मुताबिक भाजपा ने 136 सीटों पर जीत हासिल कर ली जबकि 20 सीटों पर उसके उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। इस प्रकार वह 156 सीटों पर जीत की ओर तेजी से बढ़ रही है। 

कांग्रेस 14 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और तीन सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे हैं। पेरश धनानी सहित कांग्रेस के कई प्रमुख नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा ने 2002 में सर्वाधिक 127 सीटों पर जीत हासिल की थी। उस वक्त नरेंद्र मोदी राज्य के मुख्यमंत्री थे। इसके बाद भाजपा कभी उस आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी थी। लेकिन इस बार लग रहा है कि वह अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पार कर सकती है।

इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात के लोगों का जनादेश विनम्रतापूर्वक स्वीकार किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "हम गुजरात के लोगों का जनादेश विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। हम पुनर्गठन कर, कड़ी मेहनत करेंगे और देश के आदर्शों और प्रदेशवासियों के हक की लड़ाई जारी रखेंगे।" वहीं, साल 1995 से लेकर अब तक हुए सभी चुनावों में भाजपा ने जीत दर्ज की है। 

भाजपा 1985 में माधवसिंह सोलंकी के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा जीती गई 149 सीटों के रिकॉर्ड को तोड़ने के भी करीब है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक भाजपा के उम्मीदवार घाटलोडिया, दाहोद, माजुरा, पेटलाद, महुवा, नवसारी, लिमखेड़ा, बारदोली, सूरत पूर्व, गंडेवी, मेहमदाबाद, मानसा, गडाडा, जसडण और गोंडल सहित 73 सीटें जीत चुकी है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया सीट से चुनाव जीत चुके हैं।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :गुजरात चुनाव परिणामराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब