लाइव न्यूज़ :

स्मृति ईरानी और भाजपा के प्रदर्शन की पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले राहुल गांधी- 'मैं इनकी बातों से सहमत हूं'

By भाषा | Updated: February 13, 2020 15:44 IST

रसोई गैस (LPG) की बढ़ी कीमतों का विरोध करते हुए दिल्ली में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस कार्यालय के बाहर सुष्मिता देव और अलका लाम्बा समेत अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

Open in App
ठळक मुद्दे एलपीजी सिलेंडर की कीमत पहले के 714 रुपये से बढ़ाकर 858.50 रुपये कर दी गई है।सरकार ने रसोई गैस पर मिलने वाली सब्सिडी बढ़ाकर लगभग दोगुनी कर दी है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर आज (13 फरवरी) को भाजपा पर तंज कसते हुए स्मृति ईरानी एवं कुछ अन्य भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन की एक पुरानी तस्वीर शेयर की और कहा कि बढ़े हुए दाम वापस होने चाहिए। गांधी ने ट्विटर पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें स्मृति और भाजपा के कुछ अन्य नेता एवं कार्यकर्ता पूर्व की संप्रग सरकार के खिलाफ एलपीजी सिलेंडर लेकर बैठे नजर आ रहे हैं।

उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘मैं भाजपा के इन सदस्यों से सहमत हूं क्योंकि वे एलपीजी सिलेंडर में 150 रुपये की बढ़ोतरी का विरोध कर रहे हैं।’’

दरअसल, रसोई गैस की कीमतों में बुधवार को 144.5 रुपये प्रति सिलेंडर की भारी-भरकम वृद्धि की गई। सरकारी पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने एक अधिसूचना में इसकी जानकारी दी। हालांकि सरकार ने रसोई गैस पर मिलने वाली सब्सिडी बढ़ाकर लगभग दोगुनी कर दी है। इससे सब्सिडी वाले सिलेंडर के उपभोक्ताओं पर अधिक बोझ नहीं पड़ेगा। कंपनियों ने कहा कि एलपीजी सिलेंडर की कीमत पहले के 714 रुपये से बढ़ाकर 858.50 रुपये कर दी गई है।

टॅग्स :राहुल गांधीएलपीजी गैसस्मृति ईरानी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप