लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने गोवा में सड़क किनारे भोजनालय में भोजन किया, दोपहिया वाहन की सवारी की

By भाषा | Updated: October 30, 2021 18:47 IST

Open in App

पणजी, 30 अक्टूबर गोवा की एक दिवसीय यात्रा पर आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को एक गांव में सड़क किनारे स्थित भोजनालय में दोपहर का भोजन किया और फिर दोपहिया टैक्सी से करीब पांच किलोमीटर का सफर तय किया। गोवा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

गांधी शनिवार सुबह गोवा पहुंचे। दक्षिण गोवा में मछुआरों को संबोधित करने के बाद गांधी ने पणजी-मडगांव राजमार्ग पर बम्बोलिम गांव में सड़क किनारे एक भोजनालय में दोपहर का भोजन किया। उनके साथ गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चोडनकर और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष दिगंबर कामत भी थे।

उसके बाद, गांधी ने रिजॉर्ट पहुंचने के लिये दोपहिया टैक्सी (मोटरसाइकल पायलट) से लिफ्ट ली। उन्होंने दोपहिया टैक्सी में लगभग पांच किलोमीटर का सफर तय किया। रिजॉर्ट पहुंचकर उनका राज्य में खनन उद्योग पर निर्भर लोगों से मिलने का कार्यक्रम है। उच्चतम न्यायालय के 2018 के आदेश के अनुसार गोवा में खनन पर पाबंदी लगी हुई है।

गांधी शाम को पणजी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए