लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की जीत पर मोदी के मंत्री का बयान, 'राहुल गांधी अब 'पप्पू' नहीं रहे, 'पप्पा' बन गए हैं'

By भाषा | Updated: December 17, 2018 03:17 IST

तीन हिंदी भाषी राज्यों में हाल ही के चुनावों में कांग्रेस की जीत की पृष्ठभूमि में केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले ने रविवार को संकेत दिये कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी एक परिपक्व नेता बन गए हैं।

Open in App

तीन हिंदी भाषी राज्यों में हाल ही के चुनावों में कांग्रेस की जीत की पृष्ठभूमि में केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले ने रविवार को संकेत दिये कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी एक परिपक्व नेता बन गए हैं।उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भाजपा की चुनावी हार का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कुछ लेना देना नहीं है। 

अठावले की पार्टी आरपीआई (ए) राजग का एक घटक दल है। अठावले ने थाने जिले के कल्याण में पत्रकारों से कहा,‘‘राहुल गांधी ने तीन राज्यों में एक अच्छी जीत हासिल की है। वह अब 'पप्पू' नहीं है लेकिन ‘पप्पा’ बन गये है।’’ 

अठावले ने कहा,‘‘चुनावों में हार भाजपा की है न कि नरेन्द्र मोदी की।’’ एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि शिवसेना को भाजपा के साथ अपना गठबंधन बनाये रखना चाहिए। ‘‘यदि यह गठबंधन जारी नहीं रहा तो शिवसेना का नुकसान होगा।’’ 

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अठावले ने कहा,‘‘मैं शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे से सेना सुप्रीमो बाल ठाकरे के सपनों को पूरा करने की अपील करता हूं। उसे (सेना) अकेले चुनाव लड़ने के बारे में नहीं सोचना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस धारणा में नहीं रहना चाहिए कि केवल राफेल सौदे को उठाकर वह 2019 का चुनाव जीत लेगी।

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?