लाइव न्यूज़ :

'मोदी सरनेम' आपराधिक मानहानि केस में राहुल गांधी दोषी करार, सूरत कोर्ट ने सुनाया फैसला

By विनीत कुमार | Updated: March 23, 2023 12:26 IST

राहुल गांधी को 'मोदी सरनेम' टिप्पणी मामले में सूरत सेशन कोर्ट ने दोषी करार दिया है। यह मामला 2019 का है जब राहुल गांधी ने कहा था कि सभी चोरों का सरनेम मोदी ही होता है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी को मोदी सरनेम टिप्पणी मामले में सूरत की कोर्ट ने दोषी करार दिया।राहुल गांधी को दो साल जेल की सजा भी कोर्ट की ओर से सुनाई गई, हालांकि फिर जमानत दे दी गई।राहुल गांधी से जुड़ा यह मामला 2019 का है, उन्होंने कर्नाटक में एक रैली में बयान दिया था, जिस पर विवाद हुआ था।

सूरत: गुजरात की सूरत की एक अदालत ने 'मोदी सरनेम' संबंधी टिप्पणी मामले में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को दोषी करार दिया है। राहुल गांधी के खिलाफ 2019 में दर्ज किए गए आपराधिक मानहानि मामले में कोर्ट ने आज ये फैसला सुनाया है। फैसला सुनाए जाते समय राहुल गांधी अदालत में ही मौजूद थे। वह आज सुबह सूरत पहुंचे।

इस मामले में कोर्ट ने राहुल गांधी को दो साल जेल की भी सजा सुनाई। हालांकि, साथ ही कोर्ट की ओर से 30 दिनों के लिए जमानत भी दे दी गई।

राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक में एक रैली में यह विवादित बयान दिया था। राहुल के बयान को पूरे मोदी समाज का अपमान बताते हुए तब भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

राहुल गांधी ने रैली में क्या कहा था?

राहुल गांधी ने 2019 के आम चुनाव से पहले कर्नाटक के कोलार में आयोजित जनसभा में मोदी सरनेम पर आपत्तिजनक बयान दिया था। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए नीरव मोदी और ललित मोदी की ओर इशारा किया था। हालांकि, भाजपा नेता पूर्णेश मोदी ने बयान को लेकर शिकायत दर्ज करा दी थी।

यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 (मानहानि) के तहत दर्ज किया गया था। इससे पहले राहुल गांधी मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए अक्टूबर 2021 में सूरत की अदालत में पेश हुए थे। राहुल गांधी के वकील किरीट पानवाला के अनुसार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एच एच वर्मा की अदालत ने पिछले सप्ताह दोनों पक्षों की दलीलों की अंतिम सुनवाई की थी और फैसला सुनाने के लिए 23 मार्च की तारीख तय की थी।

टॅग्स :राहुल गांधीगुजरातSurat
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी