लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का अमेठी दौरा आज, लगा पोस्टर- राहुल राम, पीएम मोदी रावण

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 15, 2018 08:52 IST

पोस्टर वॉर अमेठी के गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला।

Open in App

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी का दौरा आज (15 जनवरी) करने वाले हैं। उनका यह दौरा दो दिवसीय है, जहां वह कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। अध्यक्ष बनने के बाद राहुल पहली बार अमेठी में रहेंगे। इस बीच पोस्टर वॉर भी शुरू हो गया है, जिसमें उन्हें राम का रूप दिखाया गया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रावण दिखाया गया है।

यह पोस्टर वॉर अमेठी के गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। इस पोस्टर में राहुल गांधी को भगवान राम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रावण दिखाया गया है।

पोस्टर में राहुल गांधी को लेकर लिखा गया है कि राहुल के रूप में भगवान राम का अवतार, 2019 में आएगा राहुल राज (रामराज)। पोस्टर में धनुष-बाण लिए राहुल गांधी दिख रहे हैं और पीएम मोदी दस सिर के साथ रावण के रूप में दिख रहे हैं। इस पोस्टर से कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव कांग्रेस हिंदुत्व के मुद्दे पर लड़ सकती है।  

बताया जा रहा है जो पोस्टर राहुल को राम स्वरूप दिखाया गया है वह कांग्रेस के अभय शुक्ला उर्फ रिज्जू द्वारा लगावाया। इसमें उनकी भी तस्वीर है। राहुल के दौरे को लेकर कांग्रेस ने उनके विशेष स्वागत के लिए पूरी तैयारी कर ली हैं। उनके स्वागत में किसान, युवा, महिलाएं भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगीं।

राहुल 15 जनवरी को सलोन और अमेठी विधानसभा जाएंगे। इसके बाद 16 जनवरी को गौरीगंज, जगदीशपुर और तिलोई विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे। इस दौरान वह जगह-जगह लोगों से मुलाकात भी करेंगे।

टॅग्स :राहुल गाँधीकांग्रेसनरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण