लाइव न्यूज़ :

राफेल विवाद: राहुल गांधी ने BJP सांसद मीनाक्षी लेखी की अवमानना याचिका पर दाखिल किया एफिडेविट

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 29, 2019 11:34 IST

बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिले नोटिस पर कहा था कि राफेल करार के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर की गई अपनी टिप्पणी के सिलसिले में राहुल गांधी द्वारा ‘खेद’ प्रकट करना दिखाता है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी के राफेल मामले पर अदालत की बात को गलत तरीके से पेश करने संबंधी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को दो बार नोटिस जारी किया था।मामले की अगली सुनवाई की अगली तारीख 30 अप्रैल तय की गई है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी) की सांसद मीनाक्षी लेखी की अवमानना याचिका पर एफिडेविट दाखिल किया है। मीनाक्षी लेखी ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा राफेल मामले में दिए गए आदेश पर टिप्पणी करने के लिए राहुल गांधी के लिए अवमानना याचिका दायर की थी। 

वहीं, केंद्र सरकार ने राफेल मामले की समीक्षा पर सुनवाई स्थगित करने के पत्र को प्रसारित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से सहमति मांगी है। केन्द्र सरकार ने याचिकाओं पर जवाब दाखिल करने की जरूरत को आधार बताया है।

बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिले नोटिस पर कहा था कि राफेल करार के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर की गई अपनी टिप्पणी के सिलसिले में राहुल गांधी द्वारा ‘खेद’ प्रकट करना दिखाता है कि उन्होंने ‘अपना दोष मान लिया’ है। लेखी ने जोर देकर कहा था कि राहुल द्वारा अपना ‘दोष मानने’ का साफ मतलब है कि ‘यह अदालत की अवमानना है’। 

बता दें कि राहुल गांधी के राफेल मामले पर अदालत की बात को गलत तरीके से पेश करने संबंधी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को दो बार नोटिस जारी किया था। बीजेपी नेता मीनाक्षी लेखी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि वह राहुल गांधी के जवाब से खुश नहीं है। मामले की अगली सुनवाई की अगली तारीख 30 अप्रैल तय की गई है।

टॅग्स :राहुल गांधीराफेल सौदाकांग्रेससुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर