लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में राहुल गांधी का कोई अगला चुनावी कार्यक्रम था ही नहीं : भाजपा महासचिव

By भाषा | Updated: April 21, 2021 16:44 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 21 अप्रैल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा कोविड-19 संकट का हवाला देकर पश्चिम बंगाल में अपनी आगामी चुनावी रैलियां रद्द करने की हालिया घोषणा पर भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को सवाल उठाया। उन्होंने दावा किया कि गांधी का इस सूबे में कोई अगला चुनावी कार्यक्रम था ही नहीं।

विजयवर्गीय, भाजपा संगठन में पश्चिम बंगाल मामलों के प्रभारी हैं। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, "गांधी ने बोला कि वह (कोविड-19 संकट के मद्देनजर) पश्चिम बंगाल में अब कोई चुनावी सभा नहीं करेंगे। पहले वह यह तो बताएं कि राज्य में उनकी आगामी चुनावों सभाओं का क्या कार्यक्रम था? उनका राज्य में चुनावी सभाओं का कोई आगामी कार्यक्रम था ही नहीं। केवल दो जिलों में सभा करने के बाद वहां उनके पास कोई काम ही नहीं था।"

गांधी ने 14 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए उत्तर दिनाजपुर और दार्जीलिंग जिलों में रैलियों को संबोधित किया था। वह चार चरण का मतदान खत्म होने के बाद पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में उतरे थे।

विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि समूची कांग्रेस के चुनाव प्रचार करने या इसे बंद करने से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के समीकरणों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि वहां यह पार्टी चुनावी मुकाबले में है ही नहीं। उन्होंने दावा किया कि इस सूबे में कांग्रेस का राजनीतिक वजूद केवल दो जिलों-मालदा और मुर्शिदाबाद तक सिमटा हुआ है।

गांधी के मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने का एक मीडिया कर्मी द्वारा जिक्र किए जाने पर भाजपा महासचिव ने कांग्रेस के 50 वर्षीय नेता का नाम लिए बगैर तंज कसा, "झूठ बोलने के बाद ऐसा ही होता है।"

गौरतलब है कि महामारी की जद में पाए जाने की जानकारी सार्वजनिक करने से दो दिन पहले गांधी ने 18 अप्रैल को ट्वीट किया था कि कोविड-19 संकट को देखते हुए उन्होंने पश्चिम बंगाल की अपनी सभी चुनावी रैलियां रद्द करने का निर्णय किया है।

इस बीच, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के छठे चरण के मतदान की पूर्व संध्या पर विजयवर्गीय ने दावा किया कि सूबे में भाजपा "100 फीसद" सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा, "हमारी तैयारी एकदम पक्की है। मैं यह बात बेहद जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं कि हम पश्चिम बंगाल में 100 फीसद सरकार बनाएंगे।"

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के चुनाव आठ चरणों में हो रहे हैं। राज्य में बृहस्पतिवार को छठे चरण का मतदान होना है। मतदान का आठवां और आखिरी चरण 29 अप्रैल को संपन्न होगा, जबकि वोटों की गिनती दो मई को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर