लाइव न्यूज़ :

हेट स्पीच मामले में पटना की कोर्ट में पेश नहीं हुए राहुल गांधी, अदालत ने दी जमानत रद्द करने की चेतावनी

By एस पी सिन्हा | Updated: April 12, 2023 17:01 IST

हेट स्पीच मामले में पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी द्वारा सुनवाई पर पेश नहीं होने के बाद चेतावनी जारी की गई है, जिसके मुताबिक अगर राहुल गांधी 25 अप्रैल की सुनवाई पर पेश नहीं हुए तो उनका बेल-बांड रद्द कर दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देमानहानि केस में पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी को जारी की चेतावनी पटना कोर्ट में तारीख होना के बावजूद नहीं आयेराहुल गांधी , वकील ने पेशी के लिए मांगी अगली तारीखकोर्ट ने कहा कि 25 अप्रैल को पेश नहीं हुए राहुल गांधी तो रद्द हो जाएगा बेल-बांड

पटना: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वायनाड के पूर्व लोकसभा सांसद राहुल गांधी को आज पटना के कोर्ट में पेश होना था लेकिन वो कोर्ट में नहीं पहुंचे। एमपी-एमएलए कोर्ट में राहुल गांधी के वकील ने मामले में अगली तारीख की मांग की है। वहीं विवाद में विरोधी पक्ष यानी सुशील मोदी की वकील प्रिया गुप्ता ने बताया कि कोर्ट ने इस मामले में राहुल गांधी को सशरीर पेश होने का हुक्म दिया था। लेकिन बावजूद कोर्ट के आदेश के राहुल गांधी पटना की कोर्ट में पेश नहीं हुए।

इसके बाद कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने की मांग की गई है। वहीं कोर्ट में पेश नहीं होने को लेकर अदालत ने सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि अगर 25 अप्रैल को होने वाली अगली सुनवाई के दौरान राहुल गांधी सशरीर पेश नहीं हुए तो उनका बेल-बांड रद्द कर दिया जाएगा।

इससे पहले कोर्ट ने राहुल गांधी को 12 अप्रैल को पेश होने का आदेश दिया था। बता दें कि राहुल गांधी ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक में एक चुनावी जनसभा में मोदी नाम वाले लोगों को निशाना साधते हुए मोदी सरनेम को लेकर टिपण्णी की थी। इसी को लेकर भाजपा नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राहुल के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था।

पिछली सुनवाई में राहुल को कोर्ट ने 12 अप्रैल को उपस्थित होने कहा था लेकिन वे पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट में नहीं आए। जिसे लेकर कोर्ट ने राहुल गांधी को सख्त निर्देश दे दिया है। कोर्ट ने कहा है कि अगर अगली सुनवाई में राहुल गांधी सशरीर पेश नहीं होते हैं तो उनका बेल-बांड रद्द कर दिया जाएगा। बुधवार को कोर्ट में राहुल गांधी की उपस्थिति की संभावना को देखते हुए कोर्ट परिसर में काफी गहमागहमी देखने को मिली।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेससुशील कुमार मोदीपटनाMP-MLA Court
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम