लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने ग‌ठित कीं 3 बेहद महत्वपूर्ण कमेटी, कोर कमेटी में मिली इन 9 लोगों को जगह

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: August 25, 2018 18:50 IST

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए एक पब्लिसिटी कमेटी का गठन किया है। इसमें मनीष तिवारी, प्रमोद तिवारी, रणदीप सुरजेवाला शामिल हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 25 अगस्तः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को एक नौ सदस्यीय कोर ग्रुप कमेटी गठित की है। इसमें वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम, गुलाम नबी आजाद और मल्लिकार्जुन खड़गे प्रमुख लोगों में हैं। इसके अलावा 19 सदस्यीय एक मेनिफेस्टो कमेटी गठित की है। इसमें वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद, शशि थरूर सरीखे नाम हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस अध्यक्ष ने 2019 लोकसभा चुनावों के लिए एक 13 सदस्यीय पब्लिसिटी कमेटी की गठित की है। इसमें मनीष तिवारी, प्रमोद तिवारी, रणदीप सुरजेवाला शामिल हैं। यह कमेटी कांग्रेस के लिए आगामी लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार का कामकाज देखेगी। पूरी टीम का विवरण नीचे देखें- 

कांग्रेस कोर ग्रुप कमेटी

1. एके एंटनी2. गुलाम नबी आजाद3. पी च‌िदंबरम4. अशोक गहलोत5. मल्लिकार्जुन खड़गे6. अहमद पटेल7. जयराम रमेश8. रणदीप सुरजेवाला9. केसी वेणुगोपाल

मैनिफेस्टो कमेटी

1. मनप्रीत सिंह बादल2. पी. चिदंबरम3. सुष्‍मिता देव4. राजीव गोवडा5. भूपेंद्र सिंह हुड्डा6. जयराम रामेश7. सलमान खुर्शीद8. बिंदू कृष्‍णन9. कुमारी शैलजा10. रघुवीर मीणा11. प्रो. भालचंद मुंगेकर12. मीनाक्षी नटराजन13. रजनी पाटिल14. सैम पित्रोदा15. सचिन राव16. ताम्रध्वज साहू17. मुकुल संगामा18. शशि थरूर19. ललितेश त्रिपाठी

पब्लिसिटी कमेटी

1. चरनदास भक्त2. प्रवीन चक्रवर्ती3. मिलिंद देवड़ा4. कुमार केतकर5. पवन खेड़ा6. वीडी सतीशन7. आनंद शर्मा8. जयवीर शेरगिल9. राजीव शुक्ला10. दिव्या स्पंदना11. रणदीप सुरजेवाला12. मनीष तिवारी13. प्रमोद तिवारी

कांग्रेस अब पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी की ओर से गठित इन समितियों से यह भी पता चल गया है कि उनकी टीम में फिलहाल कौन से नाम महत्वपूर्ण हैं।

उल्लेखनीय है हाल ही में राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश और गुजरात को नई टीम का गठन किया था। इसमें उन्होंने आठ नए पार्टी सचिवों की नियुक्ति की थी। इसमें राहुल ने रायबरेली सदर की विधायक अदिति सिंह को ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया था।

जबकि गुजरात के ओबीसी नेता और राधानगर के विधायक अल्पेश ठाकुर को गुजरात कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें बिहार का सह प्रभारी बनाया गया है। गौरतलब है कि अल्पेश ने विधानसभा चुनाव के दौरान गुजरात में बीजेपी को चुनौती देने में बड़ी भूमिका निभाई थी। इसके अलावा विधायक शकील अहमद खान को जम्मू, राजेश धमानी को उत्तराखंड, बीपी सिंह-सरत राउत-मोहम्मद जावेद पश्चिम बंगाल, चल्ला वमशी चंद रेड्डी-बीएम संदीप को महाराष्ट्र का सचिव नियुक्त किया गया था।

इस पूरी लिस्ट में राहुल गांधी ने कभी खुद बेहद करीबी रहे दिग्‍विजय सिंह को जगह नहीं दी है। साथ ही राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे आनंद शर्मा को भी केवल पब्लिसिटी टीम में जगह मिली है। जबकि वरिष्ठ नेता मोती लाल बोरा का नाम भी लिस्ट से गायब है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए