लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के सोशल मीडिया छोड़ देने वाले ट्वीट पर राहुल गांधी ने कहा- नफरत छोड़िए, सोशल मीडिया अकाउंट्स को नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2020 19:03 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी सोशल मीडिया अकाउंट को छोड़ने की घोषणा रविवार (8 मार्च) को करेंगे। इसे लेकर कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने तंज कसा है।

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक पर पीएम मोदी के 44,600,927 फॉलोवर्स हैं। इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के 32.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं। ट्विटर पर पीएम मोदी के 53373277 फॉलोवर्स हैं। जबकि ट्विटर पर पीएम मोदी 2373 लोगों को फॉलो करते हैं। 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया से अलग होने का संकेत देने के बाद उन पर कटाक्ष करते हुए सोमवार को कहा कि वह सोशल मीडिया नहीं, बल्कि नफरत छोड़ें। प्रधानमंत्री के ट्वीट का एक स्नैप शॉट शेयर करते हुए गांधी ने ट्वीट किया, ''नफरत छोड़िए, सोशल मीडिया अकाउंट्स नहीं।'' 

 

इससे पहले प्रधानमंत्री के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''सम्मानीय प्रधानमंत्री जी, आपसे आग्रह है कि आप उन ट्रोल्स की फौज को यह सलाह दीजिये जो आपके नाम पर लोगों को हर सेकेंड अपशब्द कहते हैं और धमकी देते हैं।''  इससे पहले मोदी ने ट्वीट किया, ''इस रविवार (8 मार्च) को मैं फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब समेत अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट छोड़ने पर विचार कर रहा हूं। इस बारे में मैं आपको जानकारी दे दूंगा।" 

जानें कितने हैं सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के फॉलोवर्स बता दें की पीएम मोदी इसकी घोषणा रविवार को करेंगे। पीएम मोदी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म छोड़ने वाले फैसले से करोड़ों फॉलोवर्स को धक्का लगने वाला है। ट्विटर पर पीएम मोदी के 53373277 फॉलोवर्स हैं। जबकि ट्विटर पर पीएम मोदी 2373 लोगों को फॉलो करते हैं। 

फेसबुक पर पीएम मोदी के 44,600,927 फॉलोवर्स हैं। इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के 32.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं। वहीं, यूट्यूब पर नरेंद्र मोदी के ऑफिशियल पेज पर 4.51 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराहुल गांधीसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील