लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी स्वदेश लौटे, महाराष्ट्र-हरियाणा में करेंगे चुनाव प्रचार

By भाषा | Updated: October 10, 2019 12:09 IST

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी विदेश यात्रा से स्वदेश लौट आए हैं और उनके आगामी महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों में प्रचार करने की उम्मीद है

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी विदेश यात्रा से भारत वापस लौट आए हैंकरेंगे महाराष्ट्र, हरियाणा चुनावों में कांग्रेस के लिए प्रचार

नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से विदेश यात्रा पर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत लौट आए हैं और वह महाराष्ट्र एवं हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए सभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राहुल गांधी महाराष्ट्र में 13 और 15 अक्टूबर को चुनाव बैठकों को संबोधित करेंगे। हरियाणा में वह 14 अक्टूबर को चुनाव बैठकों को संबोधित करेंगे। हरियाणा और महाराष्ट्र में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले विदेश जाने के लिए राहुल गांधी आलोचनाओं का सामना कर रहे थे।

भाजपा ने राहुल के विदेशी दौरों को लेकर उन पर कटाक्ष किया था। कांग्रेस ने यह नहीं बताया था कि राहुल कहां गए थे लेकिन पार्टी ने उनके दौरों का बचाव करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन और निजी जीवन में अंतर है और राजनीति में निजी जीवन का सम्मान किए जाने की जरूरत है।

कांग्रेस के भीतर भी दो राज्यों में चुनावों के दौरान राहुल के विदेश जाने को लेकर घमासान मचा हुआ था और सलमान खुर्शीद जैसे वरिष्ठ नेताओं ने इस पर सार्वजनिक आपत्ति जताई थी।

दोनों राज्यों में 21 अक्टूबर को मतदान होगा जबकि वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी।  इन दोनों ही राज्यों में सत्तारूढ़ बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। महाराष्ट्र में जहां बीजेपी शिवसेना के साथ गठबंधन करके कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को मात देकर सत्ता में वापसी की कोशिशों में जुटी है, तो वहीं हरियाणा में भी बीजेपी की मनोहर लाल खट्टर की सरकार की नजरें सत्ता में वापसी पर हैं।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर