लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता और पार्टी के नाम को लेकर मुकदमा दर्ज, जानें क्या है माजरा

By भाषा | Updated: September 5, 2018 13:55 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर ये केस दर्ज बिहार के मुजफ्फरपुर में हुआ है। इनके खिलाफ परिवाद पत्र दायर किया गया है।

Open in App

मुजफ्फरपुर, 05 सितंबर:बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित एक अदालत में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता तथा उनकी पार्टी के नाम को लेकर मंगलवार को एक परिवाद पत्र दायर किया गया।वकील सुधीर कुमार ओझा ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आरती कुमारी सिंह की अदालत में गांधी की भारतीय नागरिकता तथा उनकी पार्टी के नाम को लेकर एक परिवाद पत्र दायर किया।ओझा ने गांधी पर भारतीय और इतालवी पासपोर्ट रखने तथा उक्त यूरोपीय देश में आयोजित एक चुनाव में मतदान करने का भी आरोप लगाया है।उन्होंने दावा किया कि गांधी की पार्टी का वास्तविक नाम "इंदिरा कांग्रेस इंडिया" है और उन्होंने "इंडियन नेशनल कांग्रेस" के नाम का उपयोग कर राष्ट्र के साथ धोखा किया है।उन्होंने अदालत से मामले की जांच का आदेश देने का आग्रह किया है। इससे पहले गत 25 अगस्त को ओझा ने गांधी पर अपने विदेशी दौरे के क्रम में एक बयान देकर देश की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए उनपर मानहानि का एक परिवाद पत्र दायर किया था।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए