लाइव न्यूज़ :

चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनाकर पंजाब में राहुल गांधी ने इतिहास रचा, नवजोत सिंह सिद्धू ने की तारीफ...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 20, 2021 17:40 IST

कांग्रेस की पंजाब इकाई के वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह चन्नी को रविवार को पार्टी विधायक दल का नया नेता चुना गया था।

Open in App
ठळक मुद्देबिजली बिल माफी समेत सभी मुद्दों का समाधान होगा।पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि राहुल गांधी ने संविधान का सम्मान किया।पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का आशीर्वाद इस नयी सरकार को मिलता रहेगा।

चंडीगढ़ः पंजाब में सत्ता परिवर्तन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू काफी दिन के बाद मीडिया के सामने आएं। पूर्व क्रिकेटर सिद्धू ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की खूब तारीफ की। राहुल ने चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम नहीं बनाया बल्कि लोगों के लिए एक उम्मीद दी है। 

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि राहुल गांधी ने इतिहास रच दिया है (पंजाब में पहला दलित सिख सीएम बनाकर)। अद्भुत व्यक्ति ने आज पदभार ग्रहण किया है। उन्होंने जनहित के मामलों पर काम करना शुरू कर दिया है। बिजली बिल माफी समेत सभी मुद्दों का समाधान होगा।

 

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि राहुल गांधी ने संविधान का सम्मान किया। सरकार ने काम करना शुरू कर दिया। सोमवार को ही चार-पांच जन हितैषी फैसले लिए। चंडीगढ़ में सिद्धू ने सीएम चन्नी के साथ मीडिया को संबोधित किया।

पंजाब में चन्नी मुख्यमंत्री के तौर पर और सिद्धू पीसीसी अध्यक्ष के रूप में चेहरा होंगे: कांग्रेस

कांग्रेस ने अपने पंजाब प्रभारी हरीश रावत के एक कथित बयान से खड़े हुए विवाद की पृष्ठभूमि में सोमवार को कहा कि अगले राज्य विधानसभा चुनाव में चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री के तौर पर और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में नवजोत सिंह सिद्धू चेहरा होंगे।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह उम्मीद भी जताई कि पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का आशीर्वाद इस नयी सरकार को मिलता रहेगा। रावत के कथित बयान को लेकर सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने हरीश रावत जी से बात की है। कई दोस्त उनकी बात को जाने-अनजाने सही नजरिये से नहीं देख पाए। मैं फिर दोहरा रहा हूं कि हमारे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिद्धू हैं। सरकार के मुखिया के तौर पर चेहरा चन्नी हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर सिद्धू चेहरा हैं। ये दोनों आम कार्यकर्ता के साथ मिलकर लड़ेंगे तथा कांग्रेस की फिर से सरकार बनेगी।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी, अकाली दल और भाजपा दलित के बेटे का अपमान कर रहे हैं। रावत ने शनिवार को कथित तौर पर कहा था कि अगले साल पंजाब विधानसभा चुनाव सिद्धू के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने रावत के इस कथित बयान पर सवाल उठाए और कहा कि इससे मुख्यमंत्री के अधिकारों के ‘‘कमजोर’’ होने की आशंका है। अमरिंदर सिंह की नाराजगी के बारे में पूछे जाने पर सुरजेवाला ने कहा, ‘‘कैप्टन अमरिंदर सिंह जी हमारे बुजुर्ग हैं।

उनकी अगुवाई में कांग्रेस की सरकार ने बेहतरीन काम किया। छोटे-मोटे मतभेद हो सकते हैं। मुझे विश्वास है कि उनका आशीर्वाद और समर्थन कांग्रेस की सरकार पर बना रहेगा।’’ कांग्रेस कहासचिव ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री बनते ही चन्नी जी ने पहला निर्णय किसानों, दलितों और ओबीसी के पानी एवं सीवरेज के बिल माफ करने का किया है। आगे कई ऐतिहासिक निर्णय होंगे।’’ 

 

टॅग्स :कांग्रेसपंजाब विधानसभा चुनावअमरिंदर सिंहनवजोत सिंह सिद्धूहरीश रावतसोनिया गाँधीराहुल गांधीCharanjit Singh Channi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील