लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी को तीन साल के लिए पासपोर्ट पाने के वास्ते कोर्ट ने अनापत्ति प्रमाणपत्र दिया

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 26, 2023 15:16 IST

दिल्ली की एक अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को तीन वर्ष के लिए "सामान्य पासपोर्ट" जारी किए जाने के वास्ते शुक्रवार को अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) दे दिया।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल ने 10 वर्ष की अवधि के लिए सामान्य पासपोर्ट जारी करने के वास्ते अनापत्ति प्रमाणपत्र का अनुरोध किया था।राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में आरोपी हैं और इसमें भारतीय जनता पार्टी नेता सुब्रमण्यम स्वामी शिकायतकर्ता हैं।राहुल ने राजनयिक यात्रा दस्तावेज लौटा दिए थे।

नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को तीन वर्ष के लिए "सामान्य पासपोर्ट" जारी किए जाने के वास्ते शुक्रवार को अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) दे दिया। राहुल गांधी को गुजरात के सूरत की एक अदालत द्वारा आपराधिक मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इसके बाद राहुल ने राजनयिक यात्रा दस्तावेज लौटा दिए थे।

गांधी ने एक सांसद के रूप में अपनी अयोग्यता पर अपने राजनयिक पासपोर्ट को सरेंडर करने के बाद अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। न्यायाधीश ने राहुल की वकील से कहा, "मैं आंशिक रूप से आपकी अर्जी मंजूर कर रहा हूं। दस वर्ष के लिए नहीं बल्कि तीन वर्ष के लिए।" राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में आरोपी हैं और इसमें भारतीय जनता पार्टी नेता सुब्रमण्यम स्वामी शिकायतकर्ता हैं। 

राहुल ने 10 वर्ष की अवधि के लिए सामान्य पासपोर्ट जारी करने के वास्ते अनापत्ति प्रमाणपत्र का अनुरोध किया था। मोदी उपनाम के बारे में अपनी टिप्पणी को लेकर इस साल की शुरुआत में एक मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :राहुल गांधीसुब्रमणियन स्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल