लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने बीआरएस को 'भाजपा रिश्तेदार समिति' कहा, बोले- दोनों पार्टियों ने मिलकर तेलंगाना को तबाह किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 14, 2023 14:17 IST

राहुल गांधी ने कहा कि तेलंगाना के युवा आज बेरोजगारी के कारण पूरी तरह से टूट चुके हैं। पिछले 10 वर्षों में भाजपा रिश्तेदार समिति (बीआरएस) और भाजपा ने मिलकर अपनी अक्षमता से राज्य को तबाह कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी का बीजेपी और बीआरएस पर निशानाबीआरएस को भाजपा रिश्तेदार समिति कहातेलंगाना को तबाह करने का आरोप लगाया

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तेलंगाना में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली एक युवती की कथित आत्महत्या की घटना को लेकर शनिवार को प्रदेश की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार पर तीखा प्रहार किया और आरोप लगाया कि भाजपा रिश्तेदार समिति और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मिलकर राज्य को तबाह कर दिया है।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही 23 वर्षीय युवती ने हैदराबाद के अशोक नगर स्थित अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों ने इलाके में प्रदर्शन किया। राहुल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "कल हैदराबाद में एक छात्रा की आत्महत्या का समाचार अत्यंत दुखद है। यह आत्महत्या नहीं, हत्या है-युवाओं के सपनों की, उनकी उम्मीदों और आकांक्षाओं की।"

उन्होंने आरोप लगाया, "तेलंगाना के युवा आज बेरोजगारी के कारण पूरी तरह से टूट चुके हैं। पिछले 10 वर्षों में भाजपा रिश्तेदार समिति (बीआरएस) और भाजपा ने मिलकर अपनी अक्षमता से राज्य को तबाह कर दिया है।"

राहुल ने कहा, "तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार ‘जॉब कैलेंडर’ जारी करेगी, एक महीने में यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) की तर्ज पर टीएसपीएससी (तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग) का पुनर्गठन करेगी और एक साल के भीतर दो लाख खाली सरकारी पदों को भरेगी। यह गारंटी है।"

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "तेलंगाना में 23 वर्षीय छात्रा की आत्महत्या से स्तब्ध और दुखी हूं। इस छात्रा ने कथित तौर पर राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं में बार-बार स्थगन और अनियमितताओं के कारण अपना जीवन समाप्त करने के लिए कठोर कदम उठाया। दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं।"

उन्होंने कहा, "परीक्षा आयोजित करने में बीआरएस सरकार की उदासीनता के कारण तेलंगाना में हजारों युवा अभ्यर्थी निराश और क्रोधित हैं। तेलंगाना के युवा भ्रष्ट, अयोग्य और अक्षम बीआरएस सरकार को जवाबदेह ठहरा रहे हैं और इसे राज्य की सत्ता से बाहर कर देंगे।" तेलंगाना में 30 नवंबर को सभी 119 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। 

टॅग्स :राहुल गांधीतेलंगानाBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप