लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने कविता के अंदाज में लगाया पीएम मोदी पर आरोप, बोले- हर वादा तोड़ा है प्रधानमंत्री ने

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 29, 2018 20:27 IST

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गुरुवार को आरोप लगाया कि उन्होंने अपना हर एक वादा तोड़ा है, यहां तक कि 'ईमानदार' प्रधानमंत्री होने का भी. तेलंगाना राज्य में विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच यहां छात्रों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने किसानों की कर्ज माफी का भी जोरदार समर्थन किया.

गांधी ने कहा कि मोदी और तेलंगाना के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने 'कई, कई, कई वादे' किए लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया. उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री ने वादा किया कि हर नागरिक के बैंक खाते में 15 लाख रुपए आ जाएंगे, हर साल युवाओं के लिए दो करोड़ नौकरियों होगीं, किसान की कर्ज माफी और किसानों की पैदावार का न्यायोचित न्यूनतम समर्थन मूल्य.

उन्होंने यह भी वादा किया था कि वह देश के 'चौकीदार' होंगे न कि प्रधानमंत्री.'' गांधी ने कहा, ''आपने देखा होगा कि उन्होंने हर एक वादा तोड़ दिया है. उन्होंने ईमानदार प्रधानमंत्री होने का वादा भी तोड़ दिया.'' कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने राफेल सौदे में उद्योगपति अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ रुपए दे दिए, लेकिन किसानों को उनका हक नहीं दिया. उन्होंने कहा, ''अगर प्रधानमंत्री 15 लोगों के तीन लाख पचास हजार करोड़ रुपए माफ कर सकते हैं.

वह भी देश के सबसे अमीर लोगों के, तो उन्हें भारत के किसानों के कर्ज माफ करने के लिए तैयार होना चाहिए.'' राव पर साधा निशाना राहुल गांधी ने यह भी कहा कि राव को नव निर्मित राज्य को बनाने और नए तरीकों से काम करने का सुनहरा मौका मिला, लेकिन उन्होंने भ्रष्टाचार में शामिल होकर और पारिवारिक शासन को बढ़ावा देकर इसे खत्म कर दिया.गांधी ने राज्य में सत्तारूढ़ टीआरएस सरकार पर बड़े कॉर्पोरेट संस्थानों का पक्ष लेने का आरोप लगाया.

टॅग्स :विधानसभा चुनावतेलंगाना चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप