लाइव न्यूज़ :

अनिल अंबानी का नाम लिए बगैर पीएम मोदी पर राहुल का हमला, अब राफेल पर दिया ये बयान

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: September 26, 2018 11:33 IST

Rahul Gandhi Hits PM Modi over Skills India Program: पीएम मोदी पर राहुल गांधी ने किल इं‌डिया प्रोग्राम चलाने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है।

Open in App

नई दिल्ली, 26 सितंबरः भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर हमला बोला। पहले पीएम मोदी को चोर बता चुके राहुल गांधी ने इस बार पीएम मोदी की सबसे महत्वकांक्षी योजना स्किल इंडिया प्रोगाम को "किल इंडिया प्रोग्राम" बता दिया। उन्होंने एक ट्वीट में भारत की बेरोजगारी का हवाला देते हुए कहा, "देश में इस वक्त 20 सालों में बेरोजगारी उच्चतम स्तर पर है। जबकि पीएम मोदी का ध्यान एचएएल जैसी कंपनी से 30 हजार करोड़ रुपये चुराकर एक बिना स्किल वाले शख्स को एयरक्राफ्ट बनाने का अनुबंध दे दिया।"

राहुल गांधी ने अपनी बात कहने के लिए एक हफींगटन पोस्ट की एक खबर का हवाला दिया है। खबर में बीते 20 सालों में इस वक्त देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी होने के बारे में जानकारियां हैं। हफींगटन पोस्ट के अनुसार मंगलवार को अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑफ सस्टेनबल इंप्लॉयमेंट ने एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक कई सालों से देश में बेरोगारी का स्तर 2 से 3 प्रतिशत से बढ़कर अब 16 फीसदी के आसपास हो गई है। यह बीते 20 सालों में सबसे ज्यादा हैं। वर्तमान में देश सृजित हो रहे रोजगार में करीब 82 फीसदी पुरुष और 92 फीसदी महिलाओं को 10 हजार रुपये तक की ही आमदनी हो पा रही है।

रिपोर्ट में एक विरोधाभास का भी जिक्र है। रिपोर्ट ने सरकार की ओर से लगातार बढ़ रही देश के नागरिकों की जीडीपी का असर रोजगार पर ना पड़ने का भी जिक्र किया है। रिपोर्ट के अनुसार अगर लोगों की जीडीपी बढ़ रही है तो रोजगार का सृजन भी ज्यादा होना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है। रिपोर्ट के अनुसार बीते कुछ सालों में 10 फीसदी तक जीडीपी बढ़ने की जानकारियां जारी की गईं, लेकिन नौकरियों में लगातार गिरावट आईं। यही नहीं पढ़े-लिखे लोगों में भी रोजगारी की भारी समस्या का उल्लेख किया गया है। इसे भारत के लिए 'नई' समस्या के नाम से उल्लिखित किया गया है।

इसी को आधार बनाते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी की स्किल इंडिया प्रोग्राम की ओर इशारा करते हुए किल इंडिया प्रोग्राम का उल्लेख किया। उन्होंने उस शख्स के बारे में भी लिखा जिन पर भारतीय सेना के लिए एयरक्राफ्ट बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस का आरोप है कि उनमें कोई स्किल नहीं था लेकिन पीएम मोदी ने उन्हें 30 हजार करोड़ का अनुबंध दे दिया। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस लगातार राफेल डील को लेकर पीएम मोदी पर हमलावर है। राहुल का यह बयान उसी दिशा में अगला कदम है।

टॅग्स :राफेल सौदाराहुल गांधीनरेंद्र मोदीअनिल अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया