लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी को चित करने को राहुल गांधी का नया दांव, अमित शाह के बेटे जय शाह का उछाला नाम

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: December 18, 2018 17:54 IST

राहुल गांधी ने किसानों की कर्जमाफी पर की गई मंगलवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया है कि नरेंद्र मोदी देश के किसानों, गरीबों, छोटे दुकानदारों की जेब से पैसे निकालकर अपने दोस्तों की जेब में डाल रहे हैं।

Open in App

अर्से बाद फिर से राष्ट्रीय राजनीति में अमित शाह के बेटे जय शाह का नाम सुनाई दिया है। इस बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगा रहे आरोपों में बड़ी चतुराई से मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के बेटे का नाम उछाल दिया है।

राहुल गांधी ने किसानों की कर्जमाफी पर की गई मंगलवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया है कि नरेंद्र मोदी देश के किसानों, गरीबों, छोटे दुकानदारों की जेब से पैसे निकालकर अपने दोस्तों की जेब में डाल रहे हैं।

इस दौरान जब उन्होंने नाम गिनाने शुरू किए तो इसमें जय शाह का नाम खास तौर पर लिया। इसके बाद उन्होंने अमित शाह, अनिल अंबानी का नाम लेते हुए कहा कि पीएम मोदी अपने मित्रों की जेब भर रहे हैं।

राहुल गांधी ने अपना पुराना आरोप दोहराया। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी चोर हैं। उन्होंने कहा कि वे राफेल पर बहस करने के लिए तैयार हैं। लेकिन पीएम मोदी ही यहां-वहां भाग रहे हैं। उल्लेखनीय है कि राफेल मसले पर संसद का शीतकालीन सत्र बार-बार स्‍थगित करना पड़ रहा है।

दोनों ही पक्ष राफेल को लेकर अपने-अपने राग अलाप रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने भारतीय सरकार की ओर से राफेल मसले में सुप्रीम कोर्ट को दिए गए डॉक्यूमेंट में टाइपो होने की बात को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, आने वाले दिनों नोटबंदी, किसानों की कर्जमाफी और भी कई मुद्दों पर टाइपो निकलेंगे।

उन्होंने अपनी नव निर्वाचित सरकारों के बारे में कहा, दो स्टेट में छः घंटे नहीं लगे किसानों के कर्ज माफ करने में, तीसरे राज्य में जल्द ही कर देंगे।

उल्लेखनीय है कि जय शाह की कंपनी संपत्ति कम समय में कई हजार गुने बढ़ने के आरोप पहले लग चुके हैं। लेकिन मामले में उन्हें राहत मिल गई थी। इसके बाद से किसी राजनेता ने कभी अमित शाह के बेटे का उल्लेख नहीं किया।

टॅग्स :राहुल गांधीअमित शाहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप