लाइव न्यूज़ :

संसद में अमर्यादित शब्दों की नई सूची जारी होने पर राहुल गांधी का तंज,कहा 'ये नए भारत की नई डिक्शनरी है'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 14, 2022 17:23 IST

संसद में इस्तेमाल किए जाने वाले शब्दों को लेकर एक नई सूची जारी की गई है। इस लिस्ट में उन शब्दों के बारे में बताया गया है जिनका इस्तेमाल अब संसद के दोनों सदनों में बैन होगा। नई सूची को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तंज कसा कि यह नई इंडिया की नई डिक्शनरी है।

Open in App
ठळक मुद्देसंसद में अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल अब नहीं होगा इसके लिए नई सूची जारी की गई है। कांग्रेस के कई नेताओं ने मोदी सरकार को इस नई सूची के जारी होने के बाद घेरा है।कांग्रेस आम आदमी पार्टी और की तरफ से भी इस नई सूची को लेकर तंज कसा गया है।

संसद में इस्तेमाल किए जाने वाले शब्दों को लेकर एक नई सूची जारी की गई है। इस लिस्ट में उन शब्दों के बारे में बताया गया है जिनका इस्तेमाल अब संसद के दोनों सदनों में बैन होगा। हालांकि इस नई सूची को लेकर विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहा है। कांग्रेस की तरफ से कई नेताओं ने संसद में बैन किए शब्दों की सूची पर तंज कसा गया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तंज कसा कि यह नई इंडिया की नई डिक्शनरी है। उन्होंने कहा कि जिन शब्दों से सरकार के कामकाज को ठीक तरह से बताया जाता था उनको बैन कर दिया गया है । यहां उन्होंने जुमलाजीवी तानाशाह आदि का जिक्र किया।

कांग्रेस नेताओं का सरकार पर तंज 

इससे पहले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि इस दूसरे गणतंत्र में नए संविधान को बनाने की कोशिश होगी। क्या यह नए व्याकरण की रचना कर रहे हैं। हम इन शब्दों में इस्तेमाल करते रहेंगे।

मल्लिकार्जुन खड़गे बोले कि संसद में एक किताब बनती है। जिसमें लिखा होता है कि कौन से शब्द असंसदीय हैं और कौन से संसदीय होते हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो शब्द अपने संसदीय जीवन में कहे और बोले हैं वही शब्द हम बोलेंगे और उनको बताएंगे कि उनकी बहस में उन्होंने क्या कहा। वे जब खुद कहते हुए आए हैं आज उनको क्यों लग रहा है कि यह शब्द ठीक नहीं है ।

जुमलाजीवी, कोयला चोर, दलाल जैसे शब्दों का नहीं होगा इस्तेमाल

बता दें कि अब संसद के दोनों सदनों में इस्तेमाल होने वाले शब्दों के लिए नई गाइडलाइंस जारी हुई हैं। इसके तहत असंसदीय शब्दों की लिस्ट तैयार हुई है। इन शब्दों का इस्तेमाल लोकसभा और राज्यसभा दोनों जगह बैन होगा। असंसदीय शब्द 2021 शीर्षक के तहत बनाई गई इस लिस्ट मेंं ऐसे शब्दों और वाक्यों का जिक्र है जिन्हे असंसदीय अभिव्यक्ति की श्रेणी में रखा गया है।

इनमें जुमलाजीवी, कोयला चोर, दलाल, कोरोना स्प्रेडर, जयचंद, भ्रष्ट, दादागीरी जैसे शब्द शामिल हैं। 18 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले सदस्यों के इस्तेमाल के लिए जारी किए गए इस संकलन में ऐसे शब्दों या वाक्यों को शामिल किया गया है जिन्हें लोकसभा,राज्यसभा और राज्यों के विधानमंडलों में वर्ष 2021 में असंसदीय घोषित किया गया था।

टॅग्स :संसदराहुल गांधीलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए