लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी पर राहुल गांधी ने साधा निशाना, कहा- 'मेड इन चाइना' मूर्ति सरदार पटेल का अपमान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 27, 2018 21:01 IST

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मोदी जी पूरे हिंदुस्तान में 24 घंटे में 450 युवाओं को रोजगार देते हैं, चीन की सरकार हर 24 घंटे में 50,000 नए युवाओं को रोजगार देती है।’’ 

Open in App

चित्रकूट, 27 सितंबर: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि गुजरात में प्रस्तावित सरदार पटेल की मूर्ति ‘मेड इन चाइना’ होगी जो देश के पहले उप प्रधानमंत्री का अपमान है।

गांधी ने देश में रोजगार की स्थिति की भी चीन से तुलना करते हुए नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि रोजगार बड़ी समस्या बन चुका है। 

उन्होंने यहां कहा, ‘‘ अब जो हिंदुस्तान के सामने सबसे बड़ी कठिनाई है, वो रोजगार की है। जहां भी देखो, आपके हाथ में फोन है, उसको घुमा कर देखो ‘मेड इन चाइना’, शर्ट के पीछे ‘मेड इन चाइना’, जूते के नीचे ‘मेड इन चाईना’।’’ 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ नरेन्द्र मोदी जी सरदार पटेल जी की मूर्ति बनवा रहे हैं। यह बहुत अच्छा काम है, मगर मूर्ति ‘मेड इन चाइना’। यह सरदार पटेल जी का अपमान है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी पूरे हिंदुस्तान में 24 घंटे में 450 युवाओं को रोजगार देते हैं, चीन की सरकार हर 24 घंटे में 50,000 नए युवाओं को रोजगार देती है।’’ 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ युवाओं को रास्ता नहीं दिख रहा है। अब जब वो नरेन्द्र मोदी जी की ओर देखते हैं, तो कहते हैं आज हम अपने प्रधानमंत्री पर भरोसा नहीं कर सकते हैं, वह झूठ बोलते हैं।’’ 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ मोदी ने किसानों को झूठ बोला, युवाओं को झूठ बोला, महिलाओं को झूठ बोला, कहते थे देश का चौकीदार बनूंगा, कालाधन मिटाऊँगा और आज युवाओं के सामने राफेल हवाई जहाज का मुद्दा है।’’ 

टॅग्स :सरदार वल्लभ भाई पटेलनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण