लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी पहुंचे अहमदाबाद की मेट्रोपॉलिटन कोर्ट, आपराधिक मानहानि मामले में है पेशी

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: July 12, 2019 16:06 IST

राहुल गांधी के खिलाफ अहमदाबाद डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक  (एडीसीबी) और इसके चेयरमैन ने आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। नोटबंदी के दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने एडीसीबी पर 745 करोड़ रुपये कालेधन को सफेद कराने का आरोप लगाया था।

Open in App
ठळक मुद्देअहमदाबाद की मेट्रोपोलिटन अदालत में राहुल गांधी की पेशी आपराधिक मानहानि के मामले की सुनवाई को लेकर राहुल गांधी पहुंचे अहमदाबाद

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी आपराधिक मानहानि के एक मामले को लेकर अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। शहर की मेट्रोपॉलिटन अदालत में उनकी पेशी है। राहुल गांधी के खिलाफ अहमदाबाद डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक  (एडीसीबी) और इसके चेयरमैन ने आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। नोटबंदी के दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने एडीसीबी पर 745 करोड़ रुपये कालेधन को सफेद कराने का आरोप लगाया था।

बता दें कि बीती 27 मई को इस मामले में सुनवाई होनी थी लेकिन राहुल गांधी ने कोर्ट से कुछ और समय दिए जाने की गुहार लगाई थी। तब कोर्ट ने सुनवाई के लिए 12 जुलाई की तारीख मुकर्रर कर दी थी।

राहुल गांधी हफ्तेभर के भीतर तीसरी दफा अदालत का चेहरा देख रहे हैं। इससे पहले उन्हें दो और अलग-अलग मानहानि के मामलों में कोर्ट में पेश होना पड़ा। 6 जुलाई को पटना सिविल कोर्ट ने राहुल गांधी को 10 हजार रुपये के निजी मुचलके जमानत दी थी। कोर्ट ने उन्हें बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी द्वारा दायर किए गए मानहानि के मामले में जमानत दी थी। 

वहीं, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) एक कार्यकर्ता द्वारा मुंबई में दायर किए गए मानहानि के मामले में राहुल गांधी को जमानत मिली। आरएसएस कार्यकर्ता धृतिमान जोशी ने पत्रकार गौरी लंकेश हत्या मामले को लेकर की गई राहुल गांधी की टिप्पणी पर आपत्ति जताई थी। राहुल गांधी ने मामले के दक्षिण-पंथी संगठन से जुड़े होने का आरोप लगाया था। इस मामले में मुंबई की एक अदालत ने राहुल गांधी को 15 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी थी। 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसरणदीप सुरजेवालानोटबंदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप