लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी और वरुण गांधी का केदारनाथ में हुआ मिलन, दोनों ने गर्मजोशी से किया एक-दूसरे का अभिवादन, अटकलों का बाजार हुआ गर्म

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 7, 2023 19:23 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनके चचेरे भाई वरुण गांधी ने मंगलवार को केदारनाथ मंदिर के दर्शन के दौरान मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देकेदारनाथ में राहुल गांधी और वरुण गांधी के बीच हुई मुलाकात चचेरे भाइयों की इस मुलाकात से वरुण गांधी के राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें हुईं शुरू छोटी सी मुलाकात में राहुल और वरुण के बीच बेहद 'गर्मजोशी' देखी गई

रुद्रप्रयाग: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनके चचेरे भाई वरुण गांधी ने मंगलवार को केदारनाथ मंदिर के दर्शन के दौरान मुलाकात की। शिव के मंदिर में विरोधी दलों के इन दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात की चर्चा सियासी गलियारों में भी खूब हो रही है।

वैसे दोनों भाइयों के बीच सार्वजनिक रूप से मुलाकात बहुत कम देखी जाती है। देश के प्रमुख राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले दोनों चचेरे भाइयों की मुलाकात ने वरुण गांधी के राजनीतिक भविष्य को लेकर कुछ हलकों में अटकलें शुरू कर दी हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक संजय गांधी और मेनका गांधी के पुत्र वरुण गांधी को हाल के महीनों में भाजपा की प्रमुख बैठकों में नहीं देखा गया है और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर उनकी राय पार्टी से अलग रही है। वह उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से लोकसभा सदस्य हैं।

दोनों भाईयों के बीच हुई मुलाकात के संबंध में सूत्रों का दावा है कि गांधी परिवार के दोनों सदस्यों ने पवित्र मंदिर के बाहर हल्की सी मुलाकात की और एक-दूसरे का अभिवादन किया।

बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच बहुत कम समय के लिए मुलाकात हुई लेकिन मुलाकात के दौरान राहुल और वरुण के बीच बेहद 'गर्मजोशी' देखी गई।

सूत्रों ने कहा कि राहुल गांधी इस मुलाकात के दौरान वरुण गांधी की बेटी से मिलकर बहुत खुश हुए। वैसे तो दोनों चचेरे भाइयों के बीच मुलाकातें कम होती हैं, लेकिन माना जाता है कि उनके बीच आपसी संबंध काफी अच्छे हैं।

मालूम हो कि राहुल गांधी पिछले तीन दिनों से उत्तराखंड के केदारनाथ में हैं, जबकि वरुण गांधी मंगलवार को अपने परिवार के साथ केदारनाथ पहुंचे और भगवान शिव का दर्शन किया।

टॅग्स :राहुल गांधीवरुण गांधीकांग्रेसBJPकेदारनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप