लाइव न्यूज़ :

मां सोनिया गांधी के साथ गोवा में हॉलिडे ट्रिप पर राहुल गांधी, बिना सिक्यॉरिटी गार्ड के कर रहे हैं एन्जॉय

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 28, 2019 13:14 IST

कांग्रेस के प्रवक्ता सुनील कवठनकर ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के दौरे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दोनों नेता गोवा यात्रा के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों से नहीं मिलेंगे। ये एक प्राइवेट ट्रिप है।  

Open in App

राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी मां और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ गोवा हॉलीडे मनाने गए हैं। दिल्ली में गणतंत्र दिवस की समारोह में शामिल होने के बाद राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ गोवा पहुंचे थे। 

राहुल गांधी ने रविवार को साउथ गोवा के एक रेस्त्रां में लंच करने पहुंचे, सबको हैरान कर दिया। राहुल मां सोनिया गांधी के साथ यहां के तीन दिन के प्राइवेट ट्रिप पर हैं। इस दौरान वह काफी हल्के-फुल्के मूड में नजर आए। ये  रेस्त्रां सी फूड के लिए जाना जाता है। 

राहुल गांधी यहां लंच करने ब्लू टी-शर्ट में आए थे। सोशल मीडिया पर इनकी एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वह किसी महिला के साथ दिख रहे हैं। बता दें कि यह महिला गोवा की फेमस डेंटिस्ट रचना फर्नांडिस हैं। रचना फर्नांडिस भी रविवार को अपने परिवार के साथ यहां लंच करने आईं थी। रचना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राहुल के साथ ली गई सेल्फी शेयर की है। 

रचना ने न्यूज एजेंसी IANS को बताया कि राहुल यहां अपनी मां के साथ बिना किसी सिक्यॉरिटी गार्ड के लंच करने आए थे। उन्होंने राहुल और सोनिया की तारीफ करते हुए कहा, इस रेस्त्रां में मां-बेटे ने बिना किसी तामझाम के लंच किया। रचना ने बताया कि तस्वीर खिंचवाने के लिए भी राहुल ने एक बार भी ना नहीं किया। 

खबरों के मुताबिक, सोनिया गांधी और राहुल गांधी का ये एक प्राइवेट ट्रिप है। ये दोनों गोवा के एक फाइव स्टार होटल में ठहरे हैं। बता दें कि कांग्रेस के प्रवक्ता सुनील कवठनकर ने इन दोनों के दौरे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दोनों नेता गोवा यात्रा के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों से नहीं मिलेंगे। 

टॅग्स :राहुल गांधीसोनिया गाँधीगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए