लाइव न्यूज़ :

अग्निपथ योजना को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज, कहा- प्रधानमंत्री को अपने 'मित्रों' की आवाज के अलावा कुछ सुनाई नहीं देता

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 17, 2022 11:45 IST

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मांग की कि इस योजना को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, "24 घंटे भी नहीं बीते कि भाजपा सरकार को नयी आर्मी भर्ती का नियम बदलना पड़ा। मतलब, योजना जल्दबाजी में युवाओं पर थोपी जा रही है।"

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी के अलावा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मांग की कि इस योजना को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।केंद्र सरकार ने दशकों पुरानी रक्षा भर्ती प्रक्रिया में आमूल-चूल परिवर्तन करते हुए तीनों सेनाओं में सैनिकों की भर्ती संबंधी अग्निपथ योजना की मंगलवार को घोषणा की थी।

नई दिल्ली: अग्निपथ योजना को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को पीएम मोदी पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "अग्निपथ- नौजवानों ने नकारा, कृषि कानून- किसानों ने नकारा, नोटबंदी- अर्थशास्त्रियों ने नकारा, GST- व्यापारियों ने नकारा। देश की जनता क्या चाहती है, ये बात प्रधानमंत्री नहीं समझते क्योंकि उन्हें अपने 'मित्रों' की आवाज के अलावा कुछ सुनाई नहीं देता।" 

वहीं, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मांग की कि इस योजना को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, "24 घंटे भी नहीं बीते कि भाजपा सरकार को नयी आर्मी भर्ती का नियम बदलना पड़ा। मतलब, योजना जल्दबाजी में युवाओं पर थोपी जा रही है।" उन्होंने कहा, "नरेंद्र मोदी जी, इस योजना को तुरंत वापस लीजिए, वायुसेना की रुकी भर्तियों में नियुक्ति और परिणाम दीजिए। सेना भर्ती को (आयु में छूट देकर) पहले की तरह कीजिए।"

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने दशकों पुरानी रक्षा भर्ती प्रक्रिया में आमूल-चूल परिवर्तन करते हुए तीनों सेनाओं में सैनिकों की भर्ती संबंधी अग्निपथ योजना की मंगलवार को घोषणा की थी, जिसके तहत सैनिकों की भर्ती चार साल की अवधि के लिए संविदा आधार पर की जाएगी। बता दें कि राहुल गांधी के अलावा अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती भी अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साध चुकी हैं। यही नहीं, देश के कई हिस्सों में इस योजना को लेकर विरोध-प्रदर्शन जारी है।

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :अग्निपथ स्कीमराहुल गांधीकांग्रेसनरेंद्र मोदीBJPPriyanka Gandhi Vadra
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप