लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी और कमलनाथ की अश्लील तस्वीर पोस्ट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ जांच शुरू, जानें क्या है मामला

By भाषा | Updated: January 10, 2019 00:49 IST

अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 292, 500 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है।

Open in App

मध्यप्रदेश पुलिस ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री कमलनाथ की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया में डालने वाले एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश में जुट गई है।सतना जिले में मैहर तहसील के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) हेमंत शर्मा ने बुधवार को बताया कि सतना जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह गौड़ के निर्देश पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।उन्होंने बताया कि मंगलवार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं मुख्यमंत्री कमलनाथ की तस्वीर फोटोशॉप कर उसे अश्लील बना दिया था और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। उन्होंने बताया कि मैहर निवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनीष चतुर्वेदी की शिकायत पर सतना एसपी गौड़ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मैहर थाने के निरीक्षक अशोक पांडे को कार्रवाई के निर्देश दिए। मैहर पुलिस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 292, 500 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है। लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।

टॅग्स :कमलनाथकांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण