लाइव न्यूज़ :

रोजगार पर कमलनाथ के बयान को अखिलेश ने बताया गलत, राहुल ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

By भाषा | Updated: December 18, 2018 20:14 IST

कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सोमवार को कहा था कि मध्यप्रदेश में ऐसे उद्योगों को छूट दी जायेगी जिनमें 70 प्रतिशत नौकरी मध्य प्रदेश के लोगों को दी जायेगी । 

Open in App

बिहार और उत्तरप्रदेश के लोगों के कारण मध्य प्रदेश में स्थानीय लोगों को नौकरी नहीं मिलने संबंधी मुख्यमंत्री कमलनाथ के कथित बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि वह इससे अवगत नहीं है और इस बारे में चर्चा करने के बाद जवाब देंगे।

गांधी ने इस बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं इससे अवगत नहीं हूं। इस पर चर्चा करूंगा और फिर आपको जवाब दूंगा।’’ 

खबरों के अनुसार, कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सोमवार को कहा था कि मध्यप्रदेश में ऐसे उद्योगों को छूट दी जायेगी जिनमें 70 प्रतिशत नौकरी मध्य प्रदेश के लोगों को दी जायेगी । 

उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि बिहार, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के लोगों के कारण मध्य प्रदेश में स्थानीय लोगों को नौकरी नहीं मिल पाती है ।

रोजगार पर कमलनाथ के बयान को अखिलेश ने बताया गलत

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस बयान को आज गलत बताया कि बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को नौकरियां देने से उनके राज्य के युवाओं को रोजगार से वंचित रहना पडता है ।

अखिलेश ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक कार्यक्रम के इतर कहा, ‘‘हम ऐसी बातें महाराष्ट्र से सुनते थे । यह कहा जाता रहा है कि उत्तर भारतीय वहां क्यों आते हैं । ऐसी ही बात दिल्ली से आयी और अब मध्य प्रदेश से भी ।’’ 

कमलनाथ ने कल कार्यभार संभालने के बाद कहा था कि उनकी सरकार ऐसे उद्योगों को रियायतें देगी, जो अपनी नौकरियों का 70 फीसदी मध्य प्रदेश के लोगों को देंगे । उन्होंने कहा था कि बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग मध्य प्रदेश में यहां की स्थानीय आबादी की कीमत पर रोजगार पाते हैं ।

अखिलेश से जब मध्य प्रदेश में किसानों की कर्ज माफी के फैसले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘यह अच्छा फैसला है । वहां की सरकार ने दो लाख रूपये तक का कर्ज माफ करने का फैसला किया है । हमारी पार्टी का मत है कि किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाना चाहिए ।’’ 

भाजपा की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि वह पिछडों की जनगणना की बात करती है, सभी जातियों की नहीं । सबका साथ सबका विकास के लिए सभी जातियों की जनगणना होनी चाहिए।

टॅग्स :कमलनाथकांग्रेसअखिलेश यादवराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील